{"_id":"60e1f8c28ebc3e771a30c036","slug":"corona-free-district-pilibhit-news-bly4520534200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त होने के करीब जिला, दो दिन बाद निकला एक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त होने के करीब जिला, दो दिन बाद निकला एक मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के धीमे पड़ने के साथ ही जिला कोरोना मुक्त होने की दौड़ में लगातार आगे बढ़ रहा है। दो दिन तक कोई नया मरीज नहीं निकला था। रविवार को भी सिर्फ एक मरीज निकला है। ऐसे ही सावधानी बरती गई तो जल्द जिला कोरोना मुक्त घोषित हो जाएगा।
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी। इस बार 6500 से अधिक मरीज निकले, जबकि 283 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने 187 मौत पोर्टल पर दर्ज की है। दस जून के बाद से मौत का सिलसिला भी थमा और संक्रमण भी धीमा पड़ गया। इसे मई माह में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का असर माना गया था। फिर लगातार संक्रमित ठीक होते चले गए और नए मरीजों की संख्या भी नाममात्र रह गई। जून माह की बात करें तो सिर्फ 291 मरीज ही निकले। अब कई दिनों से एक -दो मरीज निकल रहे हैं। उसमें भी बीच में कुछ दिन ऐसे भी गए जब कोई मरीज नहीं निकला। शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन कोई नया केस सामने नहीं आया। अब रविवार को भी सिर्फ एक मरीज निकला है। उसे होम आइसोलेट कर दिया है। कोविड अस्पताल खाली हो चुके हैं। वर्तमान में 15 मरीज सक्रिय हैैं। इसमें नौ होम आइसोलेट हैं, जबकि छह बरेली समेत अन्य जनपदों में है। उनकी भी हालत लगातार सुधर रही है। ऐसे ही चलता रहा तो जल्द ही जिला कोरोना मुक्त घोषित हो जाएगा। फिलहाल अभी संक्रमण खत्म नहीं हुआ है, इसे देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें।
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। कम केस ही निकल रहे हैं। लोग इसी तरह कोविड नियमों का पालन करतें रहे, तो जल्द कोरोना मुक्त हो जाएंगे।