फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona death

कोविड अस्पताल में 10 लोगों की मौत, 121 संक्रमित

Mon, 03 May 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
corona death
पीलीभीत। कोविड अस्पताल में 24 घंटे के भीतर 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में डीएम आवास के कर्मचारी और स्वास्थ्य कर्मियों समेत 121 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। टीम ने संक्रमितों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। इसके अलावा संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उन्हें लक्षण के आधार पर कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया है। अब जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 1736 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 168 पहुंच गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 50 वर्षीय बुजुर्ग की दो दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर परिवार वालों ने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी रविवार सुबह सात बजे मौत हो गई। इसके अलावा हजारा के चंदिया हजारा गांव निवासी 45 वर्षीय महिला, सेहरामऊ उत्तरी के गांव सुल्तानपुर के रहने वाले 40 वर्षीय, माधोटांडा कस्बे के 42 वर्षीय, बरेली जिले के मेथी नवदिया निवासी 49 वर्षीय, बीसलपुर की दो महिलाओं, मैलानी के रहने वाला एक युवक, न्यूरिया और शहर की रहने वाली एक महिला की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

डीएम आवास और स्वास्थ्य कर्मियों समेत 121 कोरोना पॉजिटिव
शनिवार को लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में डीएम आवास में रहने वाला एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा सीएचसी बीसलपुर, जिला अस्पताल के दो कर्मचारी भी आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं शहर में मोहल्ला खुशीमल में दो, संजय रॉयल पार्क में एक, झंडे वाले चौराहा, केसरी सिंह, अशोक कॉलोनी, शेखचांद, सिविल लाइन साउथ, एसएसबी ऑफिस में दो समेत विभिन्न मोहल्लों में 25, पूरनपुर मेें 13, मरौरी में छह, ललौरीखेड़ा में दो, बीसलपुर में दस, बिलसंडा में 18, बरखेड़ा में दो, अमरिया में 19 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा बॉर्डर सैंपलिंग में हल्द्वानी के दो, सितारगंज में एक, बंडा के एक युवक समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूरे दिन हुई जांच में कुल 121 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। टीम ने संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमितों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कर दिया है। उनके परिवार वालों की सैंपलिंग कराई जा रही है। इसके अलावा संक्रमितों को ट्रेस कर उन्हें होम आइसोलेट और कोविड में भर्ती कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौहनिया और चंदोई में तलाशी गई संक्रमितों के अंतिम संस्कार को जगह
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की तादाद बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में अंतिम संस्कार और दफनाने के लिए प्रशासन से जगह की व्यवस्था करने को पत्र लिखा था। इस पर रविवार को प्रशासन की ओर से गौहनिया गांव के पास एक नजूल की भूमि पर अंतिम संस्कार करने के लिए जगह दी है, तो वहीं चंदोई गांव में मुस्लिम लोगों को दफनाने के लिए जगह तलाश ली गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जगह हैंडओवर कर ली है। अब कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार और दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed