फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

अमरिया में अब 250 मीटर इलाका ही रहेगा सील, बाकी बाजार खुला

Sat, 27 Jun 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
corona alert
अमरिया। व्यापारियों और डीएम के बीच चली वार्ता के बाद जनता को राहत मिली। अब कोरोना संक्रमित के मकान के आसपास का 250 मीटर इलाका सील रहेगा, बाकी पूरा बाजार नियमानुसार खुलेगा। एक दिन पहले पूरे कस्बे को सील करने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

कस्बे में वार्ड नौ में खेड़ा मोहल्ले के बराबर वाली गली में बुधवार को कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद बृहस्पतिवार को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर पूरे कस्बे को सील कर दिया गया था। इसके चलते पूरा बाजार भी बंद करा दिया गया। गलियों में बैरिकेडिंग कराकर आवाजाही पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया। बाजार बंदी को लेकर व्यापारियों में नाराजगी थी। एसडीएम सौरभ दुबे से बातचीत के बाद कोई हल नहीं निकला तो व्यापारियों ने डीएम से बात की। उनका कहना था कि जिस तरह से अन्य स्थानों पर संक्रमित के आसपास का इलाका सील किया जा रहा है, उसी तरह से अमरिया में भी किया जाए। न कि पूरे कस्बे को सील करें। इस बिंदु को डीएम के समक्ष रखा गया, तब जाकर हल निकल सका। डीएम से व्यापारियों की मुलाकात के बाद शुक्रवार को पूरे कस्बे के बजाय कोरोना संक्रमित के आसपास का 250 मीटर क्षेत्र सील किया गया। बाकी इलाके को प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए समय और दिन के हिसाब से बाजार खुलने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद बाजार खुला, मगर चहलकदमी कम रही। डीएम से मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष असगर अली, अशीष गुप्ता, मदन लाल गुप्ता,जहीर मलिक, हिमांशु गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed