फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corona alert

सामुदायिक संक्रमण का खतरा देख मलिन बस्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग शुरू

Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
corona alert
पीलीभीत। विभिन्न राज्यों में प्रवासियों के आने के बाद जब सामुदायिक संक्रमण का खतरा महानगरों में बढ़ा तो शासन ने भी इसका संज्ञान लिया। स्वास्थ्य विभाग को अभी से सक्रिय कर दिया गया है। जिलों की सूची बनाकर वहां की मलिन बस्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का सैंपल लेकर जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। मोबाइल मेडिकल वैन को लगाकर गांवों में सैंपल कराया जा रहा है। चयनित गांवों में कम से कम 10 लोगों का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले प्रवासियों के पुराने अस्पताल में सैंपल लिए जा रहे हैं। जब जिले में अधिकांश लोग बाहर से आ चुके हैं, तब सामुदायिक संक्रमण के खतरे को भांपते हुए शासन ने सूबे के सभी डीएम और सीएमओ को मलिन बस्तियों और ग्रामीण एरिया में सैंपलिंग करने का निर्देश दिया है। इसके बाद यहां पर मोबाइल मेडिकल वैन को सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य टीमों को मलिन बस्ती और ग्रामीण क्षेत्रों की झुग्गी झोपड़ी में भेजा जा रहा है। ग्रामीणों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों का भी सैंपल लेने का आदेश है। इसके लिए सीएमओ को सूची भी भेजी गई है। इसमें अलग अलग तहसीलों के गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

शासन से सूची मिली है। उस आधार पर पूरनपुर क्षेत्र के साहूकारा, अहमदनगर, कलीनगर के वार्ड दो, तीन, चार और छह के साथ ही शहरी क्षेत्र के खुदागंज, बेनीचौधरी, गुलशेर खां में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इन इलाकों में कम से कम पांच से दस लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed