{"_id":"5e78ec918ebc3e76c77b4952","slug":"corona-alert-pilibhit-news-bly4005777115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क, सैनिटाइजर की कालाबाजी की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क, सैनिटाइजर की कालाबाजी की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी की सूचना के तीसरे दिन ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने एसडीएम, सीओ, कोतवाल के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां 20 सैनिटाइजर और कुछ मास्क कब्जे में लिए। मेडिकल स्टोर संचालकों को मास्क, सैनिटाइजर की कालाबाजारी न करने की चेतावनी दी।
जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले स्टेशन चौराहा के समीप आनंद मेडिकल स्टोर से मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी की शिकायत डीएम से की गई थी। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान लोगों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर मास्क और सैनिटाइजर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मेडिकल स्टोर बंद करवा दिया था। फिर ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी को जांच के निर्देश दिए। सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने एसडीएम हरिओम शर्मा, सीओ योगेंद्र कुमार, कोतवाल एसके सिंह के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान कुछ मास्क और सैनिटाइजर कब्जे में लिए। ड्रग इंस्पेक्टर का कहना था कि मास्क और सैनिटाइजर ड्रग कैटेगरी में नहीं आता। पूरे मामले की जानकारी डीएम को देंगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।