{"_id":"604cf18d8ebc3e593b402313","slug":"corona-affect-pilibhit-news-bly440462559","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण बढ़ने पर अलर्ट: महाराष्ट्र और पंजाब से आने वालों की निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण बढ़ने पर अलर्ट: महाराष्ट्र और पंजाब से आने वालों की निगरानी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ना शुरू हो गया। महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में लगातार कोराना संक्रमित केस निकल रहे हैं। ऐसे में जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। इन तीन राज्यों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से भी संपर्क साधा गया है, ताकि जनपद में आने वाले यात्रियों की सूची मिल सके। तैयारी है कि जिले की सीमा में पहुंचते ही उनकी जांच की जा सके। रैपिड रिस्पांस टीम को दोबारा सक्रिय कर दिया है। आरटीपीसीआर और एंटीजन किट से जांच शुरू कराई गई है। पहले दिन मजदूरी करने वाले 36 लोगों के सैंपल लिए हैं।
उद्योग का जिले में कोई बड़ा केंद्र न होने के कारण बड़ी संख्या में रोजगार के सिलसिले में मुंबई, गुजरात, दिल्ली, पुणे, हरियाण महाराष्ट्र, केरल समेत अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं। पिछले साल मार्च के आखिरी सप्ताह में कोरोना का कहर शुरू हुआ था। इसके बाद लोग घरों की ओर रुख करने लगे। वहां से उनके आने के बाद संकट गहरा गया और एकाएक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई थी। हाल यह हुआ कि प्रतिदिन 50 से अधिक संक्रमित मिल रहे थे। जनपद में अब तक 4215 कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं, लेकिन हाल में अगर बात करें तो जनवरी में 55, फरवरी में 12 और मार्च में आठ केस सामने आए हैं। इधर, अन्य राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ती देखकर शासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके लिए महाराष्ट्र और पंजाब से आने वालों की लोगों की निगरानी कराई जाएगी। इसके लिए ललौरीखेड़ा, पूरनपुर, चुर्रासकतपुर बार्डर पर दिल्ली से आने वालों की जांच की जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम को दोबारा से सक्रिय किया है। टीमों को बाहर से आने वालों की सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी टीम को लगाया है। इसका कलेंडर भी जारी किया गया है।
इस तरह होंगी सैंपलिंग
- 14 मार्च - सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता
- 15 मार्च- स्कूल और कॉलेजों में
- 16 मार्च - स्कूल और कॉलेजों में
- 17 मार्च- बाहर से आने वाले यात्रीगण
- 18 मार्च - स्ट्रीट वेंडर्स
- 19 मार्च- मिठाई विक्रेता, नमकीन विक्रेता
- 20 मार्च - रिक्शा और ई रिक्शा चालक
- 21 मार्च - प्राइवेट बस स्टैंड रोडवेज
- 22 मार्च - होली का सामान बेचने वाले दुकानदार
-23 मार्च - रेस्टोरेंटों में
- 24 मार्च - मॉल, मार्केेट, कपड़ा बाजारों में
-25 मार्च - रंग बेचने वाले दुकानदार
-26 मार्च - बाहर से आने वाले यात्री
- 27 मार्च - शराब, कोल्ड ड्रिंक और भांग बिक्री करने वाले दुकानदार
कोरोना रिपेार्ट कार्ड
जिले में पाए गए संक्रमित - 4215
ठीक होकर जाने वाले लोगों - 4122
संक्रमण से मरने वाले - 85
एक्टिव केस - 08
कुल जांच - 3,36663
रिपोर्ट आना बाकी- 778
अन्य राज्यों में संक्रमण को बढ़ता देखकर अलर्ट किया गया है। पहले दिन शनिवार को 36 मजदूरों का सैंपल लिया है। सभी बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की सैंपलिंग जारी रहेगी। शहर में भी सैंपलिंग कराई जाएगी।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ