फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   copy checking

एक लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष

Sun, 12 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 12 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
copy checking
बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 30 मार्च से शुरू किया गया था। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र को 1,13,872 कॉपियां व राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र को 1,60,000 कॉपियां आवंटित की गई थीं। शनिवार शाम तक ड्रमंड कॉलेज में 73866 कॉपियां व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 86,000 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। ऐसे में अभी दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 1,14,006 कॉपियां जांची जानी शेष हैं। हालांकि पूर्व में मूल्यांकन कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी, इसके बाद इसे बढ़ाकर 18 अप्रैल कर दिया गया। मूल्यांकन कार्य का समय भी सुबह साढ़े दस बजे के स्थान पर साढ़े आठ बजे कर दिया गया, इसके बावजूद निर्धारित समय के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा होने को लेकर जिम्मेदार अफसर भी आशंकित है। इधर डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन


परीक्षकों की कमी आ रही है आड़े
ड्रमंड कॉलेज में 335 व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 394 परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य का जिम्मा संभालना था। मूल्यांकन कार्य के पहले दिन से ही शिक्षक संगठनों ने बहिष्कार कर दिया। आठ दिन बाद बहिष्कार तो समाप्त कर दिया, लेकिन अभी भी तमाम परीक्षक मूल्यांकन कार्य करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार को जांची गईं 26 हजार कापियां
जीजीआईसी की उपनियंत्रक अनीता सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार को 16 हजार कापियां जांची गई हैं। वहीं जीआईसी के उपनियंत्रक रामपाल सिंह के मुताबिक, 10049 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस जेके वर्मा ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर उपनियंत्रकों को मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed