फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   copy checking

तीसरे दिन भी जारी रहा मूल्यांकन बहिष्कार

Thu, 02 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 02 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
copy checking
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहा। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर दो चार शिक्षकों ने कॉपियां जांची, उन्हें भी बहिष्कार कर रहे शिक्षकों का विरोध झेलना पड़ा। शिक्षक नेताओं ने परीक्षकों से शिक्षक हित की बात कहते हुए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की अपील की। शिक्षकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि अब शिक्षक बहकावे में नहीं आएंगें। जबतक  मुख्यमंत्री एजेंडे के मुताबिक मानदेय आदि मांगों का निराकरण नहीं करेंगे, बहिष्कार जारी रहेगा। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के नेताओं ने भी कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल, महेंद्रपाल गंगवार, अखलाक हसन खां, जसवंत सिंह, प्रमोद यादव, नारायण हलधर, हरीओम गंगवार,  सविता सक्सेना, माशिसं जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद गंगवार, कैलाशचंद्र, भवानीशंकर, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed