फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Controversy broke out over Jama Masjid committee, altercation after Friday prayers, report on four

जामा मस्जिद की कमेटी को लेकर छिड़ा विवाद, जुमे की नजाम बाद बने तकरार के हालात, रिपोर्ट

Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Controversy broke out over Jama Masjid committee, altercation after Friday prayers, report on four
ामा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद और वहां लगने वाले मंगल बाजार को लेकर विवाद छिड़ गया है। जुमे की नमाज के बाद मौजूदा इंतजामिया कमेटी और घेर जामा मस्जिद के रहने वाले कुछ लोगों में मस्जिद के अंदर ही नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते विवाद आगे नहीं बढ़ा। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद की मौजूदा इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद खां थे। उनके निधन के बाद कमेटी को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। कुछ लोगों ने वक्फ बोर्ड में मौजूदा कमेटी भंग करने और नई कमेटी गठित करने की अर्जी भी डाल दी। जामा मस्जिद की करोड़ों की संपत्ति है। घेर जामा मस्जिद में कई मकान हैं जो किराये पर हैं। इसके अलावा मंगल बाजार से भी पैसा आता है। मस्जिद के घरों से नाममात्र का किराया लिया जाता है। किसी घर का पचास तो किसी का डेढ़ सौ रुपये मासिक किराया है।
विज्ञापन

इंतजामियां कमेटी का आरोप है कि कुछ लोगों ने लंबे समय से किराया नहीं दिया। जब किराया बढ़ाने की बात रखी जाती है तो यही लोग अनावश्यक दबाव बनाने लगते हैं। कुछ लोगों की मंगल बाजार पर भी नजर है। इसी को लेकर काफी समय से विवाद पनप रहा था। जुमे की नमाज से पहले व्हाट्सएपर एक मैसेज वायरल किया गया। इसमें कुछ लोगों ने कमेटी पर आरोप लगाते हुए मस्जिद आने का आह्वान किया। इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन तक पहुंची। कोई विवाद न खड़ा हो इसके लिए पुलिस बल नमाज से पहले तैनात कर दिया गया। नमाज के बाद मस्जिद के अंदर विवाद भी हुआ। कुछ लोग कमेटी के लोगों पर आरोप लगाने लगे कि जानबूझकर अपने चहेतों को दुकानों का ठेेका दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मंगल बाजार को वसूली की जाती है। इसको लेकर इंतजामिया कमेटी के लोगों से बहस भी हुई। हालांकि विवाद बढ़ता उससे पहले पुलिस ने दखल दी और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सिटी मस्जिट्रेट, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुुंचे। दोनों पक्षों से बात कर मामला शांत कराने की कोशिश की। कोतवाली पुलिस ने कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए मंगल बाजार का कर वसूली करने वाले साजिद बहादर की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई।
इसमें कहा गया कि घेर जामा मस्जिद के रहने वाले गोल्डी पुत्र समंदर अली, नजीर अहमद पु़त्र इस्माइल, तनवीर खां पुत्र तजरीद और मस्जिद के गेट के ठीक सामने रहने वाला राज खान उर्फ तज्जू दुकानों से रंगादारी मांगते हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि जुमे की नमाज के बाद के वह लोग अपने साथियों के साथ मस्जिद के अंदर घुस आए। गालीगलौज की। किराया वसूली करने वालों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गोल्डी, नजीर अहमद, तनवीर खान, राज खान उर्फ तज्जू पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें गोल्डी और राज को हिरासत में भी लिया गया।
सड़क पर दुकानें न लगाई जाएं
सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों की बात सुनीं। इसके बाद उन्होंने इंतजामियां कमेटी को निर्देश दिए कि मंगल बाजार की दुकानें सड़क पर न लगाईं जाएं। अगर सड़क पर दुकानें लगाई जाती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
जामा मस्जिद के नाम है करोड़ों की संपत्ति
ऐतिहासिक जामा मस्जिद रुहेला सरदार हाफिज रहमत खां द्वारा बनवाई गई थी। मस्जिद के नाम आज भी करोड़ों की संपत्ति है। पचास से ज्यादा घर, कई दुकानें हैं। इसके अलावा अमरिया के एक गांव में भी संपत्ति है। पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के बाद कमेटी का अध्यक्ष पद खाली है। हालांकि इसके चयन के लिए वक्फ बोर्ड को भेजा गया है। अब कुछ लोगों की नजर कमेटी पर है। अगर वह कमेटी में घुस आते हैं तो तमाम संपत्ति उनके नियंत्रण में हो जाएगी।
कमेटी को लेकर कोई विवाद नहीं है। कुछ लोग जामा मस्जिद की संपत्ति में बने घरों में किराये पर रहते हैं। जब किराया बढ़ाने की बात करो तो वह सब ऐसे ही दबाव बनाने लगते हैं। दरअसल मंगल बाजार पर कुछ लोगों की नजर है। कमेटी में शामिल होकर वह सबकुछ अपने नियंत्रण में लेना चाहते हैं। -सिराज बहादर खान, सचिव शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी
सूचना पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को बुलाकर बात की। विवाद मंगल बाजार को लेकर है। फिलहाल निर्देश दे दिए हैं कि मंगल बाजार की दुकानें सड़क पर नहीं लगेंगी। पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। - डॉ राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

विवाद की सूचना मिली थी। एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोई विवाद न हो इसलिए नमाज के वक्त पुलिस बल मौजूद रहा था। - हरीश वर्धन सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed