फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contrary to claims, fertilizer crisis persists

Pilibhit News: दावों के विपरीत खाद का संकट बरकरार

Fri, 22 Nov 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Contrary to claims, fertilizer crisis persists
पीलीभीत की मंडी समिति ​स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने को पहुंचे किसान।संवाद
पीलीभीत। जिले में खाद की उपलब्धता पर कृषि और सहकारिता विभाग के दावे हकीकत से काफी दूर हैं। अफसरों का कहना है कि खाद की कमी नहीं है, जबकि किसान सहकारी समितियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। कई समितियां घूमने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। बड़ा सवाल यह है कि अगर जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में है तो वह कहां है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी जिले की कई समितियों पर खाद लेने पहुंचे किसानों को मायूस होना पड़ा। शहर की मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर एनपीके और डीएपी नहीं थी। कई किसान परेशान होकर लौट गए। इफको के उप महाप्रबंधक ब्रजवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 1370 टन डीएपी की रैक लग जाएगी। समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

--
बरखेड़ा में खाद न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन
बरखेड़ा। गेहूं की बोआई के लिए एनपीके, डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि छोटे किसानों को परेशान किया जा रहा है, जबकि बड़े किसानोंं को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को बरखेड़ा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद न मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से एनपीके और डीएपी के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक खाद नहीं मिल सकी है। बृहस्पतिवार को भी समिति पहुंचने पर खाद न होने का हवाला दिया गया। इससे घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
बरखेड़ा किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव तोत्रपाल गंगवार ने बताया है कि आज ही एनपीके, डीएपी खाद समाप्त हुई है। रविवार को किसानों के लिए 18 मीट्रिक टन खाद का आवंटन हो जाएगा। मांग भेज दी गई है। संवाद
--
किसानों ने कहा-बोआई हो रही प्रभावित
पांच दिन से लगातार दौड़ भाग करने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। जिस कारण गेहूं की बोआई नहीं हो पा रही है।
- नाथू देवी, गंगापुरी

--
सुबह और शाम के समय खाद बांट दी जाती है। इसके बाद आने वाले किसानों को खाली हाथ लौटा दिया जाता है। इससे परेशानी बढ़ रही है।
- लालाराम, ईटारोड़ा

--
एनपीके के लिए परेशान हैं। तीन बार चक्कर लगाने के बाद बृहस्पतिवार को फिर मंडी समिति के किसान सेवा केंद्र पर गए, लेकिन खाद नहीं मिल सकी।
- सुनील कुमार, नवदिया
--
एनपीके के लिए किसान सेवा केंद्र पर गए थे, लेकिन दो दिन बाद खाद मिलने की बात कही गई। ऐसे में गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है।
- ओमकार, सिरसी
--
बीसलपुर तहसील क्षेत्र में 27 समिति, खाद एक पर भी नहीं
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र की 27 में से किसी भी सहकारी समिति पर खाद नहीं है। यहां खाद की कमी पिछले डेढ़ सप्ताह से बनी हुई है। खाद न मिल पाने के कारण गेहूं की बोआई को देरी हो रही है। संपन्न किसान तो बाजार से महंगी दर पर खाद खरीद ले रहे हैं जबकि गरीब किसान बाजार में अधिक दाम होने के कारण खाद नहीं खरीद पा रहे। अपर जिला सहकारी अधिकारी आरपी पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन के भीतर सभी समितियां पर भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। संवाद

--
खाद की कमी नहीं होने दी जा रही है। शुक्रवार तक रैक और आ रही है। इसके बाद समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएगी।

- नरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी

पीलीभीत की मंडी समिति स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने को पहुंचे किसान।संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed