फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone

बीसलपुर का मोहल्ला दुबे और पूरनपुर देहात बने नए कंटेन्मेंट जोन

Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
contenment zone
पीलीभीत। बुधवार को आठ कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग पूरे दिन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को खोजने और उनकी सैंपलिंग कराने और फिर उन्हें क्वारंटीन सेंटर लाने में जुटा रहा। इससे पहले संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुखदासपुर और इटौरिया में मिले संक्रमित पहले से ही क्वारंटीन सेंटर में थे। उन्हें सिर्फ कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इटौरिया और सुखदासपुर पहले ही कंटेन्मेंट जोन थे। नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सिर्फ बीसलपुर के मोहल्ला दुबे और पूरनपुर देहात को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे का एक युवक छह जून को दिल्ली से लौटा था। उसकी सैंपलिंग कराई गई थी। 10 जून को देर शाम आई जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ला दुबे में पहुंचकर उसके परिवार और संपर्क में आने वाले 18 लोगों का सैंपल लिया। उसके बाद उन्हेें अग्रवाल सभा में क्वारंटीन सेंटर में ठहरा दिया है। सैनिटाइज करने के बाद मोहल्ला दुबे को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस मोहल्ले में स्थित श्यामलदास मढ़ी में भी श्रद्धालुओं के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इटौरिया में संक्रमित मिले प्रवासी मजदूरों के संपर्क में आने वाले 11 अन्य लोगों का भी सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

डांग और पंसोली को दोबारा किया सैनिटाइज
अमरिया के डांग और पंसोली में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या की टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर दोबारा से इन्हें सैनिटाइज किया है। ये गांव में पहले ही एक-एक संक्रमित मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन बने हुए हैं। इसके अलावा टीम ने इन गांव के आसपास के गांवों को भी सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को कोविड में भर्ती कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले 39 लोगों के सैंपल लिए गए हैैं। इन्हें अलग-अलग क्वांरटीन सेंटरों में रखा गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed