{"_id":"522dcabccec4dd2cb04b9508eeaf898c","slug":"container-bike-collision-death-of-young-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Amria
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज रोड पर बड़ापुरा लोहिया पुल के पास कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे गांव नयागांव निवासी 30 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ सोनी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे अमरिया बार्डर पर स्थित उत्तराखंड चौकी पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना अमरिया के गांव नयागांव निवासी प्यारा सिंह ने बताया कि उनका पुत्र संदीप सिंह उर्फ सोनी सितारगंज (उत्तराखंड) काम से गया था। वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े सात बजे पीलीभीत की ओर से सितारगंज की ओर जा रहे कंटेनर ने बड़ापुरा लोहिया पुल के पास सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कंटेनर को आसपास के लोगों ने बाइक से पीछा किया और बार्डर पर स्थित उत्तराखंड की चौकी पुलिस को सूचना दी। जिस पर उत्तराखंड पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। हादसे की सूचना पर अमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ रेहान खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन