फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Consumer Speak - Re- Cut Off Connection

उपभोक्ता बोले- काटे गए कनेक्शन फिर जोड़ो

Sat, 17 Jun 2017 06:45 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 17 Jun 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Consumer Speak - Re- Cut Off Connection
ज्ञापन देते लाोग
सिविल लाइंस नार्थ इलाके में अवैध कालोनी बताकर विद्युत विभाग की ओर से काटे गए 20 कनेक्शनों को लेकर हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। तीन साल तक बिल जमा करने के बाद अचानक बिजली विभाग की कार्रवाई का शिकार हुए दर्जनों उपभोक्ता शनिवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। उनको ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। 
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने ही उनको ये कनेक्शन दिए थे, जिससे बिजली का इस्तेमाल कर तीन साल से लगातार बिल जमा किया जा रहा है। उनका कहना था कि अगर कॉलोनी अवैध है तो पहले इसकी जांच क्यों नहीं की गई। अचानक बिना नोटिस दिए कार्रवाई कर दी गई। इसमें शामिल रहे बिजली कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों पर संगीन आरोप लगाते हुए काटे गए कनेक्शनों को दोबारा जोड़ने की गुहार डीएम से लगाई। व्यापारी नेता अफरोज जिलानी ने कहा कि बिजली विभाग मनमानी पर उतारू है। अगर कॉलोनी अवैध है, तो उन कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए, जिन्होंने तीन साल पहले कनेक्शन दिए हैं। इस मौके पर अकील अहमद, मोहम्मद हनीफ, अब्दुल जलील निजामी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed