{"_id":"5eebb0d08ebc3e433471ef65","slug":"constable-line-hazir-pilibhit-news-bly4097420146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल से झगड़ा करने वाला सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल से झगड़ा करने वाला सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर पब्लिक के बीच यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल से झगड़ा करने वाले सिपाही पर कार्रवाई की गई। एसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। सीओ से रिपोर्ट मिलने के बाद सिपाही पर अभी और सख्ती की जाएगी।
घटना बुधवार दोपहर टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहे पर हुई थी। यहां ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार से सिपाही चंद्रप्रकाश उर्फ सीपी ने गालीगलौज के बाद मारपीट की थी। चंद्रप्रकाश के शराब के नशे में होने की भी बात कही गई थी। घटना का शोर मचने पर एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच दी। इसकेे बाद सीओ ने दोनों पक्षों को तलब कर जानकारी जुटाई। सिपाही का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इसमें शराब की महक आना भी बताया गया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि अनुशासनहीनता किसी की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ सिटी से रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।