फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'Congress will wipe the country again'

‘देश में फिर लहराएगा कांग्रेस का परचम’

Tue, 12 Sep 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 12 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
'Congress will wipe the country again'
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
संगठनात्मक चुनाव को पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रदीव राव
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रदीप राव पवार ने कहा कि कांग्रेस देश में फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। भाजपा जितनी तेजी से उठी है उतनी ही तेजी से गिर जाएगी। कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव कराने पूर्व मंत्री ने यह बयान प्रेस कांफ्रेंस में दिए।

कांग्रेस पार्टी में इस समय संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। इसमें बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक, जिला प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों को चुना जाना है। पार्टी हाईकमान ने पीलीभीत के चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री प्रदीप राव पवार को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर भेजा है। मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दो दिनों में उनकी मौजूदगी में बूथ स्तरीय पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष, सदस्य आदि के चुनाव कराए गए। इसमें पहले से ही प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वालों ने ही सहभागिता की है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला और प्रांतीय कमेटी केे लिए छह सदस्य चुने गए। इन्हीं सदस्यों के माध्यम से अब 20 से 25 सितंबर के बाद जिला संगठन का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया है। ब्लॉक स्तर के चुनाव का परिणाम भी हाईकमान की स्वीकृति के बाद ही घोषित किया जाएगा। इस दौरान पार्टी की गिरती स्थिति के बाबत पूछने पर उन्होंने कहा देश आज भी कांग्रेस की नीतियों पर ही आगे बढ़ रहा है। पार्टी भी पुन: देश में परचम लहराएगी। उन्होंने माना कि विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन करना नुकसानदायक साबित हुआ। इससे कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। इसी के चलते निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने की है। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed