फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Condition of OPD of Medical College...Patients sitting on the floor waiting for doctors

Pilibhit News: मेडिकल कालेज की ओपीडी का हाल... डॉक्टरों के इंतजार में फर्श पर बैठे रहे मरीज

Tue, 20 Feb 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Condition of OPD of Medical College...Patients sitting on the floor waiting for doctors
साजिद ।
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का दावा सिर्फ कागजी है। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी समय से अस्पताल नहीं पहुंचते। मरीज कक्ष के बाहर इंतजार करते और इधर-उधर भटकते हैं। एक्सरे-अल्ट्रासाउंड और ड्रेसिंग कराने के लिए भी इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार की भी सुबह 9:30 बजे तक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, नेत्र चिकित्सक, नाक-कान व गला रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जन, सुरक्षा क्लीनिक समेत कई अन्य कक्ष खाली रहे। ऐसे में मरीज इंतजार करते रहे। डॉक्टर कब आएंगे, जांच कब होगी, इसका संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला, क्योंकि पूछताछ केंद्र के कर्मी नदारद रहे।
विज्ञापन




-
एक घंटे से कर रहे इंतजार, जाने कब आएंगे डॉक्टर



सीने में दर्द की समस्या है। सुबह 8.30 बजे आ गए थे। तब से यहीं खड़े हैं। अभी डॉक्टर नहीं आए। पता नहीं कब परामर्श मिलेगा।
- राजेंद्र कुमार

-
सुबह आठ बजे अस्पताल आ गए थे। कोलेस्ट्राॅल बढ़ा है, दर्द भी हो रहा है। एक घंटे से फिजिशियन कक्ष के बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। पता नहीं डॉक्टर कब आएंगे। कुछ बताया भी नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साजिद



-
दवा लेने सुबह ही अस्पताल आ गए थे। पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी के बाहर खड़े हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर राउंड पर गए हैं। कब आएंगे यह कोई नहीं बता रहा।
- हरीश

-
काफी देर से इंतजार रहे थे। थक गए तो बैठ गए। डॉक्टर आएं तो परामर्श और दवाएं मिले। पता नहीं कब आएंगे।
- कलावती

-
जमीन पर बैठे मरीज, डॉक्टर की कुर्सी थी खाली

सुबह 9:10 बजे फिजिशियन ओपीडी कक्ष के बाहर कई महिला मरीज जमीन पर बैठीं थी। कमरे में डॉक्टरों की कुर्सियां खाली थीं। जमीलन, गुड्डी, राजकुमारी आदि मरीज इंतजार कर रहीं थीं। कमरे में मौजूद कर्मचारी भी मरीजों को कोई जवाब नहीं दे रही थी। सर्जन कक्ष के बाहर भी मनोहर लाल, शारदा व प्रीति इंतजार करते मिले तो रामपाल ड्रेसिंग कक्ष के बाहर खड़े थे।

-
इन कमरों के बाहर भी राह तकते मरीज, चिकित्सक की कुर्सी खाली

सुबह 9:20 बजे नेत्र चिकित्सक कक्ष में चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। मरीज नन्हेलाल और अन्य लोग डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। कमरे में मौजूद कर्मचारी भी मरीजों को संतोषजनक जवाब नहीं दे रहीं थी।

नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ की कुर्सी भी खाली थी। कक्ष के बाहर सुहेल, मेहरून्निशा व दो अन्य मरीज डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। मरीजों ने बताया कि उन्हें आधे घंटे से अधिक समय इंतजार करते हुए हो गया है।

सुबह 9.22 डेंटल सर्जन के कमरे के बाहर बैठे भगवानदास डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। कमरे में मौजूद कर्मचारी ने कहा कि डॉक्टर साहब आते ही होंगे।

- अस्पताल में दूसरे तल पर ही होम्योपैथिक चिकित्सक कक्ष के बाहर बैठे संजय ने बताया कि आधे घंटे से ज्यादा समय हो गया है। अभी कोई नहीं आया।

-
अल्ट्रासाउंड कक्ष भी बंद, इंतजार कर रहे थे मरीज

सुबह 9:15 बजे मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद था। कंचनलता अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कक्ष के बाहर खड़ीं थी। एक्सरे कक्ष भी खाली थी। सुबह 9:22 बजे सुरक्षा क्लीनिक में भी कुर्सी खाली थी। कई महिलाएं क्लीनिक के बाहर खड़ीं थीं।


-
मैने सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी किए हैं कि डॉक्टर आठ से 8:30 के बीच हर हाल में अपने कक्ष में मौजूद मिलें। मरीजों को किसी तरह की असुविधा ने हो। अब मैं खुद भी निरीक्षण करूंगी।
- संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

साजिद ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed