{"_id":"59807f6d4f1c1bf8588b459f","slug":"complaints-resolve-during-tehsil-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों का हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों ने क्षेत्र में दौड़ लगानी शुरू कर दी है। मंगलवार को हुए तहसील दिवस में कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ जबकि कुछ का निस्तारण गठित टीमों ने मौके पर जाकर किया। डीएम ने अमरिया तहसील में शिकायतें सुनीं। सदर तहसील में एसडीएम पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया जबकि तीन शिकायतों का निस्तारण शासन के निर्देश पर गठित टीमों ने मौके पर जाकर किया। यहां सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल,
तहसीलदार आनंद प्रकाश राय सहित कई अधिकारी कर्मचारी थे।
अमरिया। डीएम शीतल वर्मा की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मौके पर मात्र सात समस्याओं का ही निस्तारण हो सका। यहां शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, एसपी कलानिधि नैथानी, एसडीएम सूरज यादब, सीओ अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार, बीडीओ प्रेम सिंह, उपकृषि निदेशक डीबी सिंह, एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह, एसओ माधो सिंह बिष्ट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कलीनगर। एडीएम ब्रजकिशोर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर भेजी गई टीमों द्वारा किया गया। यहां एएसपी रोहित मिश्रा, तहसीलदार वीके त्रिवेदी, थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आई 47 में से केवल दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार विवेक मिश्रा ने किया।