फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complaint against MJ Chowki Incharge, SP

मझोला चौकी इंचार्ज पर संगीन आरोप, एसपी से शिकायत

Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Complaint against MJ Chowki Incharge, SP
‌‌श‌िकायत - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

महिला ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने और अपशब्द कहने का लगाया आरोप 
पीली पर्ची मिलने के बाद भी कार्रवाई न होने का मामला 



 मारपीट के विवाद में पीली पर्ची मिलने के चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने के मामले में मझोला चौकी इंचार्ज पर संगीन आरोप लगे हैं। महिला ने एसपी के समक्ष पेश होकर दरोगा पर आरोपी पक्ष से साठगांठ कर पति को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और पीड़िता से अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज की लिखित शिकायत करते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। 

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया विजयपुर निवासी आशा कौर ने बताया कि 24 मई को उसके पति बाहर गए हुए थे। इस बीच उसके देवर व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की गई। इस पर चौकी इंचार्ज ने पारिवारिक विवाद बताकर टाल दिया। जिसके बाद न्यूरिया थाने में तहरीर दी गई। यहां पुलिस ने पीली पर्ची काटकर दे दी। चार दिन बीतने के बाद भी न तो कोई पुलिसकर्मी जांच करने पहुंचा न ही कोई समाधान हुआ। चौकी पुलिस बिना जांच किए दूसरे पक्ष को सही करार देने में जुटी रही। आरोप है कि रविवार को आरोपियों ने पहले पति को पीटा। जिसमें पति सतनाम सिंह के सिर में काफी चोट आई। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने पति को ही तमंचा लगाकर झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। यही नहीं आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने महिला से अपशब्दों का प्रयोग किया और वहां भगा दिया। सोमवार को एसपी से मुलाकात कर महिला ने चौकी इंचार्ज पर संगीन आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच सीओ सदर को दी गई है। उसको कार्यालय से रिसीविंग के तौर पर सफेद पर्ची भी दी गई है। मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed