फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Common people have knowledge of safety but they themselves are not paying attention

Pilibhit News: आमजन को बचाव का ज्ञान, खुद नहीं दे रहे ध्यान

Thu, 11 Apr 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Common people have knowledge of safety but they themselves are not paying attention
एम.सी.एच. विंग के पास सड़क पर भरा पानी । संवाद
- मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में गंदगी की भरमार, संक्रामक बीमारियां फैलने का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग, अन्य विभागों के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। आमजन को संक्रामक रोगों से बचाव की सीख देने का दावा किया जा रहा है। विभाग भले ही बचाव के उपायों की बात कह रहा है, लेकिन जिला और महिला अस्पताल के आवासीय परिसर में गंदगी की भरमार है। स्वच्छता के स्लोगन तो लिखे हैं, लेकिन धरातल पर गंदगी ही दिखती है।
आमजन को स्वच्छता की सीख देने वाले स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार जिला अस्पताल और एमसीएच विंग के आवासीय परिसर में स्वच्छता अभियान की जरूरत नहीं समझते। एमसीएच विंग महिला अस्पताल के आवासीय परिसर में खाली स्थान पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुईं हैं।
विज्ञापन

नालियों में कूड़ा-करकट जमा है। सड़क किनारे भी गंदगी भी भरमार है। कूड़ा, कूड़ेदान में कम, बाहर अधिक पड़ा रहता है। अस्पताल के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेरे हुए हैं। गंदगी और मच्छरों के बढ़ने से मेडिकल कॉलेज परिसर में ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय कर्मचारियों का कहना है कि शाम के समय घरों के बाहर बैठ पाना मुश्किल होता है। छोटे बच्चों को बाहर खेलने में परेशानी होती है। सीएमओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। सीएमएस से बात कर जानकारी की जाएगी और साफ-सफाई कराई जाएगी।

----
गेट के पास होता है जलभराव
एमसीएच विंग महिला अस्पताल के गेट के पास जलभराव भी होता है। सड़क पर कई-कई दिन पानी भरा रहता है। अस्पताल के शौचालय टैंक के पास से भी पानी बहकर सड़क पर पहुंचता है। मरीजों-तीमारदारों और अस्पताल के कर्मचारियों को इसी पानी के पास से होकर गुजरना पड़ता है।

एम.सी.एच. विंग के पास सड़क पर भरा पानी । संवाद

एम.सी.एच. विंग के पास सड़क पर भरा पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed