{"_id":"670ead4a7cf99a23e103cf79","slug":"commitment-to-making-children-skilled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124092-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बच्चों को निपुण बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बच्चों को निपुण बनाने का संकल्प
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में गोष्ठी में बच्चों को निपुण बनाने की शपथ लेते शिक्षक।स्रोत:शिक्
पूरनपुर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की संकुल स्तरीय मासिक गोष्ठी संकुल पिपरिया दुलई, भगवंतापुर और रघुनाथपुर के स्कूल में हुई। गोष्ठी में बच्चों को निपुण बनाने की शपथ ली गई। साथ ही बच्चोंं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
गांव पिपरिया दुलई के कन्या स्कूल में, भगवंतापुर सकुल की मझारा ताल्लुके महाराजपुर के कंपोजिट स्कूल में, संकुल रघुनाथपुर की हबीबगंज के प्राथमिक स्कूल में गोष्ठी हुई। इस दौरान शिक्षकों ने गणित, विज्ञान किट का प्रदर्शन कर उनके उपयोग के बारे में जानकारी भी दी। गोष्ठियों में प्राथमिक शिक्षक संंघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार, वीरपाल सिंह, विनीत कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका शर्मा, राधाकृष्ण कुशवाहा, विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहे। संवाद