फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Commissioner of Railway Safety gave the permission to run the train till Bisalpur

रेल संरक्षा आयुक्त ने बीसलपुर तक ट्रेन चलाने को दी हरी झंडी

Sun, 06 Dec 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:30 AM IST
सार

2018 में इस रूट पर बंद हुआ था मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन
 

विज्ञापन
Commissioner of Railway Safety gave the permission to run the train till Bisalpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की वैक्सीन आते ही शुरू हो सकती हैं इस रूट पर ट्रेनें
विज्ञापन

बीसलपुर और शाहबाजपुर के बीच हुए सीआरएस निरीक्षण की रिपोर्ट आना बाकी

पीलीभीत। शाहजहांपुर रूट पर पीलीभीत से बीसलपुर स्टेशन तक के यात्रियों के लिए जल्द ही ट्रेन का सफर मिलने वाला है। रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण रिपोर्ट में ट्रेन दौड़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके बाद रेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। हालांकि अभी बीसलपुर और शाहबाजपुर के बीच हुए सीआरएस निरीक्षण की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक इस रूट पर अमान परिवर्तन कार्य के चलते संचालन बंद था।
मई 2018 में मीटरगेज की ट्रेनों का आवागमन बंद होने के बाद इस रूट पर 427 करोड़ की लागत से आमान परिवर्तन दो चरणों में शुरू हुआ था। पहले चरण के काम को 10 फरवरी तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने 19 किलोमीटर पीलीभीत जंक्शन से भोपतपुर (बरखेड़ा) स्टेशन के बीच 11 फरवरी और दूसरे दिन बीसलपुर स्टेशन 18 किलोमीटर तक 12 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने गहनता से निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पुल, पुलिया, ट्रैक, प्लेटफार्म, ओवरब्रिज, प्वाइंट में खामियां मिलने पर अधिकारियों की फटकार लगाते हुए तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अधिकारियों ने आनन फानन में खामियां को दुरुस्त कराया और रिपोर्ट भी भेज दी, लेकिन सीआरएस ने उस समय ट्रेन चलाने के लिए अपनी स्वीकृति नहीं दी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मार्च में कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। अब बीते दिनों हुए निरीक्षण में सीआरएस ने अपनी रिपोर्ट में पीलीभीत जंक्शन से बीसलपुर तक ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। मगर कोरोना के चलते अभी ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण ट्रेनें शुरू नहीं हो सकी हैं। उधर, दूसरे चरण में बीसलपुर से निगोही तक 30 अक्तूबर और शाहबाज नगर तक एक नवंबर को सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान ने निरीक्षण कर लिया। इस निरीक्षण की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युतीकरण के दौरान ओवरब्रिज में दिक्कत आई सामने

शाहजहांपुर रूट पर असम हाईवे पुल काफी नीचा है। ट्रेन गुजरनेे के दौरान पुल और ट्रेन में काफी कम अंतर रह जाता है। ब्रॉडगेज के दौरान संबंधित अधिकारियों ने उसी पुल की मरम्मत और रंग रोगन करा दिया था, जबकि निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने पुल की ऊंचाई और चौड़ाई के हालात देखे, जो मानक के अनुरूप नहीं मिले। उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण और दूसरी ट्रैक डालना मुश्किल होगा। इसके बाद आगे निकल गए। निरीक्षण के दौरान सभी खामियों को ठीक कर लिया गया। मगर ओवरब्रिज में सुधार नहीं हो सका। सीआरएस ने निरीक्षण रिपोर्ट में भी ओवरब्रिज में दिक्कत की बात कहीं है।

पीलीभीत जंक्शन से बीसलपुर तक ब्रॉडगेज की ट्रेनों को चलाने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त से हरी झंडी मिल गई है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद बीसलपुर तक ट्रेनों को चलाया जाएगा। अभी मालगाड़ियों को इस रूट पर चलाया गया है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed