{"_id":"bcf75fb13780808f54fafe3f3585028d","slug":"coming-home-guard-on-duty-hartatak-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर आ रहे होमगार्ड की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर आ रहे होमगार्ड की हार्टअटैक से मौत
Pilibhit
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली ड्यूटी करने आ रहे थाना जहॉनाबाद के गांव सहगवां बारातबोझ निवासी 40 वर्षीय होमगार्ड तेजराम राजपूत के नौगवा चौराहा पर सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
गांव सहगवां बारातबोझ निवासी तेजराम राजपूत नगर की कंपनी नंबर दो में होमगार्ड था। उसकी ड्यूटी शहर कोतवाली में थी। सोमवार की सुबह वह ड्यूटी करने के लिए प्राइवेट वाहन से शहर आया था। नौगवा चौराहा पर अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। इस पर वहां तैनात होमगार्डों ने एंबुलेंस 108 से उन्हें जिला अस्पताल भेजा और मामले की जानकारी जिला होमगार्ड कमांडेंट को दी। सूचना पर होमगार्ड विभाग के कई कर्मचारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए, लेकिन डॉक्टरों ने तेजराम राजपूत को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्टअटैक बताया है। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला होमगार्ड कमांडेंट रमाकांत पाठक ने होमगार्ड की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड की ड्यूटी पर आने के दौरान मौत हुई है। उसके परिवार के लोगों को विभाग से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन