{"_id":"56ec3d634f1c1bfa578b479e","slug":"college-was-not-dispute-settlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पाया कॉलेज के विवाद का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पाया कॉलेज के विवाद का निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के ब्लाक प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह में चले जाने के कारण शुक्रवार को एसआरएम इंटर कॉलेज के विवाद का निस्तारण नहीं हो सका।
एसआरएम इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में इस समय विधायक निधि से स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। निर्माण एजेंसी के लोग कॉलेज के कमरों के बिल्कुल पास में दीवार उठवाना चाहते हैं, जिस पर कॉलेज वालों को कड़ा ऐतराज है। कॉलेज वालों का कहना है कि यदि कमरों के बिल्कुल पास में दीवार उठ जाएगी तो कमरों में रोशनी और हवा आना बिल्कुल बंद हो जाएगी। इस मुद्दे को लेकर निर्माण एजेंसी और कॉलेज के लोगों में विवाद पैदा हो गया है। शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम बीपी सिंह की मौजूदगी में इस विवाद का निस्तारण होना था। इस सिलसिले में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, तहसीलदार नन्हेलाल, एसआरएम इंटर कालेज के प्रवक्ता टीएच खान और रामप्रताप गंगवार तहसील सभागार में बिल्कुल ठीक समय पर पहुंच गए थे। इसी बीच डीएम मासूम अली सरवर के निर्देश पर एसडीएम बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोहों में चले गए, जिसके कारण इस विवाद का निस्तारण नहीं हो पाया। एसडीएम ने बताया कि अब इस विवाद का निस्तारण मंगलवार 22 मार्च को किया जाएगा।