फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Collaborate on the redressal of public grievances

जन शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करें जनप्रतिनिधि

Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Collaborate on the redressal of public grievances
बैठक - फोटो : अमर उजाला
बैठक कर डीएम-एसपी ने मांगा सहयोग, दी पर्ची सिस्टम की जानकारी
विज्ञापन

फरियादी की शिकायत का समाधान कराने के लिए शुरू किए गए पीलीभीत पर्ची सिस्टम की कामयाबी को एसपी देवरंजन वर्मा ने सहयोग मांगा। जनप्रतिनिधियों संग बैठक कर योजना की जानकारी देने के साथ ही इसके प्रचार-प्रसार की अपील की गई। ताकि जनता को इसका लाभ दिलाया जा सके। 

शनिवार सुबह पुलिस लाइंस स्थित सभागार कक्ष में एसपी की ओर से आयोजित जन प्रतिनिधियों की बैठक में समस्त राजनैतिक दलों के लोग पहुंचे। डीएम शीतल वर्मा समेत समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर भी रहे। एसपी ने जनता की शिकायत का समाधान करने को प्राथमिकता बताते हुए उनको पर्ची सिस्टम की जानकारी दी। इसको और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे गए। जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि उनके पास गुहार लेकर पहुंचने वाले फरियादी को वह इसकी जानकारी दें। ताकि पर्ची सिस्टम का पता लोगों को रहे। थाना जाकर जन शिकायत अधिकारी से मिलकर पर्ची जरूर लें, कोई नहीं देता है तो शिकायत करें। कार्रवाई तत्काल की जाएगी। डीएम शीतल वर्मा ने पर्ची सिस्टम को बेहतर प्रयास बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर उद्देश्य के हिसाब से इस पर काम किया गया तो वह दिन दूर नहीं होगा, जब अफसरों के कार्यालय के बाहर लगने वाली फरियादियों की भीड़ नाममात्र रह जाएगी। विभिन्न राजनैतिक पार्टियों से आए नेताओं ने सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एडीएम एके सैनी, एएसपी डा.रामसुरेश यादव, सीओ निशांक शर्मा, अनुराग दर्शन, बीपी सिंह, हरीश भदौरिया, सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, वसीम खां, देवेंद्र सिंह टोनी, एमआर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed