{"_id":"8b35890255b8531f5896f5427d86e31d","slug":"cold-weather-with-winds-spoiled-attitude-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं के साथ बिगड़े मौसम के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं के साथ बिगड़े मौसम के तेवर
पीलीभीत।
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम लगातार करवट बदल रहा है। तराई के जिले में सप्ताह भर से पारा दिन ब दिन लुढ़कता जा रहा है, लेकिन अभी तक शहर में तहसील और नगरपालिका प्रशासन द्वारा अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे गरीबों की जान पर बन आई है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
जिले में पिछले सप्ताह भर से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात से सर्द हवाएं चलने का ऐसा दौर शुरू हुआ कि शनिवार शाम तक जारी रहा। शीत लहर के कारण लोगों का घरों से निकलना मुहाल हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शुक्रवार को क्रमश 17 डिग्री और 6.2 डिग्री रहा। हालांकि अभी तक अधिकतर लोग गर्म कपड़ों से परहेज करते आ रहे हैं, लेकिन शनिवार को लोग सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों से ढके दिखे। रोज दोपहर में दिखने वाला सूरज भी पूरे दिन नजर नहीं आया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित दिखे।
000
साहबों को ठंड लगेगी तब जलेंगे अलाव
शहर में अलाव और रैनबसेरा की व्यवस्था के मानक शायद अफसरों को लगने वाली ठंड पर निर्भर करते हैं। यही वजह है कि हांड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद शहर में एक भी स्थान पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जुटे गरीब कूड़ा व पन्नी बटोरकर आग जलाते देखे गए। इस संबंध में नगरपालिका ईओ वीपी सिंह ने बताया कि पूर्व में ठंड बढ़ने पर कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। अबकी बार मौसम में बदलाव है, लेकिन ठंड बढ़ने पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
000
सार्वजनिक स्थानों पर पसरा रहा सन्नाटा
शनिवार को एकाएक बढ़ी ठंड का असर रेलवे स्टेशन, बस स्टैैंडों और बाजार में भी देखने को मिला। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन और चार पर जहां रेल यात्रियों की भारी भीड़ रहती थी, वहीं शनिवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। कमोबेश रोडवेज स्टैंड व बाजार का भी यही हाल रहा।
000
गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड
शहर की रेडीमेड दुकानों के अलावा स्टेडियम की पटरी पर लगी गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। बढ़ती ठंड के चलते लोगों ने जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
000
पूरे दिन चली शीत लहर, नहीं जले अलाव
पूरनपुर। राजस्व और नगर पालिका की ओर से दिन में एक स्थान पर भी अलाव नहीं जलवाया गया। इससे राहगीरों, गरीब ठिठुरते रहे। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि अलाव के लिए मिली धनराशि खर्च होने के बावजूद कर्मचारियों को हर हाल में अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए है। शीत लहर को लेकर कर्मचारियों को शनिवार को दिन में अलाव जलाने के निर्देश दिए गए। इस पर कुछ स्थानों पर अलाव जलाए भी गई। धनराशि की मांग की गई है। धनराशि मिलने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाए जाएंगे। नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से नगर क्षेत्र के 41 स्थानों पर शाम को अलाव जलवाएं जा रहे है। ठंड बढ़ने पर कुछ प्रमुख स्थानों पर दिन में भी अलाव जलवाने की व्यवस्था की जा रही है।
बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में शनिवार को पूरे दिन मौसम काफी सर्द रहा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। शीत लहर चलने से बाजार, बैंकों, ट्रेनों व बसों में कम भीड़ दिखाई दी।
मझोला। कस्बे समेत आसपास क्षेत्र में शनिवार को ठंड का प्रकोप अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहा। कस्बे की बाजार में भी भीड़भाड़ काफी कम रही। नगर पंचायत की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने, बस स्टैंड, टैंपो स्टैंड व प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई। जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली।
ठंड ने कूड़ा करकट जलाने को किया मजबूर
प्रशासन द्वारा इंतजाम न करने से ठिठुरते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले में ठंड का सितम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस मैदानी इलाके में एकाएक बढ़ी ठंड ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया, वहीं जिम्मेदार जिला व नगर पालिका प्रशासन अलाव के नाम पर चुप्पी साधे बैठा है। मजबूरन लोग घासफूस व कूड़ा करकट के सहारे ही ठंड से निजात पा रहे हैं। शनिवार को शहर में ली गई कुछ तस्वीरें यहां की व्यवस्थाओं पर चोट करने के लिए काफी है।
000
अलाव नहीं तो कूड़ा करकट ही सही
शहर के ज्वाला देवी मंदिर के पास कमोवेश यही स्थिति देखी गई। यहां सड़क किनारे कुछ बच्चे कूड़ा करकट व पुवाल जलाकर खुद को गरम रखने को कोशिश कर रहे थे। इस बीच कुछ राहगीरों ने भी पहुंचकर ठंड से निजात पाई।
000
खाली क्रेट जलाकर पाई निजात
शहर की देशनगर मठिया के पास एक मैदान में शनिवार को खेल रहे बच्चों को जब ठंड लगी तो उन्होंने आसपास अलाव को ढूंढा, जब कहीं कुछ नहीं मिला तो उन्होंने एक दुकान से अंडे की खाली क्रेट मांगकर जलाया तब ठंड से कुछ राहत मिल सकी।
000
अब इंतजाम तो करना ही है
शहर के पीसीएफ गोदाम के पास एक दुकान के बाहर दुकानदार व एक राहगीर मिट्टी के पात्र में छोटी छोटी लकड़ियों के सहारे खुद को गर्म करते नजर आए। पूछने पर दुकानदार ने कहा कि अब सरकार के भरोसे कब तक रहें, इंतजाम तो करना ही है।
000
सप्ताह भर का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी 17.6 6.5
11 जनवरी 17.5 6.5
12 जनवरी 17.4 6.3
13 जनवरी 17.6 6.7
14 जनवरी 17.7 6.6
15 जनवरी 17.0 6.2
16 जनवरी 15.1 4.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)