फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cold disabled The young man 's death

ठंड से विकलांग युवक की मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:25 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sat, 26 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी 25 वर्षीय अविवाहित विकलांग चलतू राम भारती की मौत हो गई। घर वालों का कहना है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है, जबकि राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उसकी बीमारी के चलते मौत हुई।  

विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी रामसिंह ने बताया कि उनका 25 वर्षीय विकलांग अविवाहित भाई चलतूराम रेलवे स्टेशन के पास पान मसाला की पुड़िया बेचने का कार्य करता था। शुक्रवार की शाम चलतूराम की मौत हो गई है। रामसिंह का कहना है कि उसके भाई की मौत ठंड लगने से हुई है। वे लोग काफी गरीब हैं। हालत यह है कि उनके पास सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े भी नहीं हैं। शनिवार को सुबह गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार करने के बाद रामसिंह ने तहसीलदार को पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की। तहसीलदार नन्हे लाल ने बताया कि उन्होंने मौत मामले की जांच करवाई है। जांच में यह बात साफ हुई है कि चलतूराम एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उन्होंने ठंड लगने से मौत होने की बात का खंडन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed