फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO did surprise inspection of Jatpura PHC

सीएमओ ने जटपुरा पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
CMO did surprise inspection of Jatpura PHC
पूरनपुर सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। जटपुरा पीएचसी के भवन मरम्मत का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाएगा। पीएचसी में फार्मेसिस्ट की तैनाती भी जल्दी होगी। बिजली कनेक्शन भी कराया जाएगा। जटपुरा पीएचसी का सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इसके बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की जानकारी दी। सीएमओ ने पूरनपुर सीएचसी, महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जटपुरा पीएचसी में अव्यवस्थाओं के हाल पर अमर उजाला में डॉक्टर और लैब असिस्टेंट नहीं आए वार्ड ब्वॉय ने देखे मरीज, दीं दवाई शीर्षक से बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित हुई खबर पर सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा बृहस्पतिवार को जटपुरा पीएचसी पहुंचे। पीएचसी में तैनात चिकित्सक और अन्य स्टाफ की जानकारी डॉ. सौरभ गंगवार से की। पीएचसी में फार्मेसिस्ट कब से नहीं है पूछा। बिजली कनेक्शन आदि की जानकारी कर परिसर जर्जर आवासों का फोटो खींचकर शाम तक उनके मोबाइल पर भेजने के निर्देश डॉ. सौरभ को दिए। निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि पीएचसी में शीघ्र ही फार्मेसिस्ट की तैनाती की जाएगी। बिजली कनेक्शन कराने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए है। भवन की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी शीघ्र दुरुस्त कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिले में 40 प्रतिशत चिकित्सकों की कमी है। कम संसाधन और स्टाफ में मरीजों को अधिक सुविधाएं देने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी पूरनपुर में सफाई कर्मचारी, वार्ड ब्वॉय का वेतन रोकने के निर्देश
शीघ्र शुरू होगा पूरनपुर देहात का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
पूरनपुर। जटपुरा पीएचसी का निरीक्षण कर लौट सीएमओ ने सीएचसी पूरनपुर और महिला चिकित्सालय और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। सीएचसी में पिछले निरीक्षण में साफ-सफाई के दिए गए निर्देश के बाद गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी और वार्ड ब्वॉय का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने परिसर में घूमकर निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। मगर बोले की सफाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस पर सफाई कर्मचारी और वार्ड ब्वॉय का वेतन रोकने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। महिला चिकित्सालय और पूरनपुर देहात के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर को शीघ्र शुरू कराने और 25 दिसंबर को डिलीवरी सुविधा शुरू कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। महिला चिकित्सालय परिसर में अवैध कब्जा होना मिलने पर संविदा चिकित्सक डॉ. मुनीता सिंह को अवैध कब्जे के फोटो खींचकर उनके मोबाइल पर भेजने और प्रभारी चिकित्साधिकारी से मिलकर संयुक्त रिपोर्ट बनाकर एसडीएम से शिकायत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अतिशीघ्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू करा दिया जाएगा। इसमें डिलीवरी की सुविधा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed