फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM Yogi said past governments were formed which fed biryani to terrorists

Pilibhit: पीएम मोदी की रैली में बोले सीएम योगी- पूर्व में बनती थीं आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली सरकारें

Tue, 09 Apr 2024 08:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 08:32 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की कुटिल चालों से कभी देश का विभाजन हुआ, लेकिन भारत की आस्था का सम्मान करते हुए करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ। 

विज्ञापन
CM Yogi said past governments were formed which fed biryani to terrorists
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपका वोट जब गलत हाथों में जाता था तो भ्रष्टाचार में संलिप्त, सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने वाली और देश के अंदर उपद्रव कराने वाली सरकारें आती थीं। अन्नदाता किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सरकारें आती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपने वोट की कीमत को समझा और आज बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। जो एक पिछलग्गू देश से वर्ल्ड पॉवर बन रहा है। अब देश में सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान है। विकास की बड़ी परियोजनाएं भी हैं। गरीब कल्याण की योजनाओं का तो कोई सानी ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्र की शुभ कामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


'कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ था देश का विभाजन'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरुनानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ वह कभी देश का हिस्सा था। कांग्रेस की कुटिल चालों से कभी देश का विभाजन हुआ, लेकिन भारत की आस्था का सम्मान करते हुए करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले बीर बाल दिवस का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पीलीभीत का जिक्र करते हुए कहा कि पीलीभीत कृषि और अदभुत कला के रूप में जाना जाता है। किसानों के गन्ना भुगतान और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीलीभीत लोकसभा सीट से उम्मीदवार जितिन प्रसाद और बरेली से उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार को जिताने की अपील की।

... जब पीएम मोदी ने पकड़ा सीएम का हाथ 
मंच पर भाषण देने के लिए जब सीएम योगी पीछे से पोडियम की तरफ जाने लगे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और अपने सामने से जाने लिए इशारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि गंगा गोमती के उद्गम स्थल पीलीभीत में वासंतिक नवरात्र के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। नवरात्र की सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed