Pilibhit: पीएम मोदी की रैली में बोले सीएम योगी- पूर्व में बनती थीं आतंकियों को बिरयानी खिलाने वाली सरकारें
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की कुटिल चालों से कभी देश का विभाजन हुआ, लेकिन भारत की आस्था का सम्मान करते हुए करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ।
विस्तार
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के मतदाताओं ने अपने वोट की कीमत को समझा और आज बदलते हुए भारत को देख रहे हैं। जो एक पिछलग्गू देश से वर्ल्ड पॉवर बन रहा है। अब देश में सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान है। विकास की बड़ी परियोजनाएं भी हैं। गरीब कल्याण की योजनाओं का तो कोई सानी ही नहीं है। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्र की शुभ कामनाएं भी दीं।
'कांग्रेस की कुटिल चालों से हुआ था देश का विभाजन'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरुनानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ वह कभी देश का हिस्सा था। कांग्रेस की कुटिल चालों से कभी देश का विभाजन हुआ, लेकिन भारत की आस्था का सम्मान करते हुए करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ।
उन्होंने 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले बीर बाल दिवस का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पीलीभीत का जिक्र करते हुए कहा कि पीलीभीत कृषि और अदभुत कला के रूप में जाना जाता है। किसानों के गन्ना भुगतान और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीलीभीत लोकसभा सीट से उम्मीदवार जितिन प्रसाद और बरेली से उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार को जिताने की अपील की।
... जब पीएम मोदी ने पकड़ा सीएम का हाथ
मंच पर भाषण देने के लिए जब सीएम योगी पीछे से पोडियम की तरफ जाने लगे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और अपने सामने से जाने लिए इशारा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि गंगा गोमती के उद्गम स्थल पीलीभीत में वासंतिक नवरात्र के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। नवरात्र की सभी को शुभकामनाएं देता हूं।