फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Clouds kept gathering, strong winds brought relief

Pilibhit News: उमड़ते रहे बादल तेज चली हवा ने दी राहत

Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clouds kept gathering, strong winds brought relief
पीलीभीत। तराई के इस जिले में मौसम का मिजाज तीसरे दिन भी बदला रहा। लगभग पूरे दिन बादल उमड़ते रहे। साथ ही ठंडी हवा चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से हवा की गति तेज हो जाएगी। इसके बाद छह व सात अक्तूबर को बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल उमड़नेे लगे। साथ ही ठंडी हवा चलने लगी। कभी बादल छंट जाते तो धूप खिल उठती, लेकिन कुछ देर बाद बादल सूर्य को ढक लेता। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इसके लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 31.5 एवं न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डाॅ. ढाका के अनुसार, शुक्रवार से हवा की गति तेज हो जाएगी। छह व सात अक्तूबर को बारिश होने की संभावना बन रही है। यदि अधिक बारिश हो गई तो धान की कटाई का कार्य इससे प्रभावित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed