फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cleaning workers demanded 1900 grade pay

सफाई कर्मियों ने की 1900 ग्रेड पे की मांग

Wed, 13 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो   पीलीभीत। Updated Wed, 13 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demanded 1900 grade pay
cleaning - फोटो : amar ujala
टनकपुर हाइवे पर निकाला जुलूस, पीडी को सौंपा ज्ञापन 
विज्ञापन

पंचायत सफाई कर्मचारियों ने नेहरू पार्क में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन परियोजना निदेशक को सौंपा। 

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में पंचायत सफाई कर्मचारी पूर्व घोषणा के अनुसार नेहरू पार्क में एकत्र हुए। संयुक्त कर्मचारी परिषद ने भी पंचायत सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। नेहरू पार्क में हुई सभा में जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने कहा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसके अलावा वक्ताओं ने डीपीआरओ कार्यालय के बाबुओं पर भी पंचायत सफाई कर्मियों का उत्पीड़न करने, प्रधानों द्वारा बेगार करने सहित कई आरोप लगाए। इसके बाद जुलूस के रूप में पंचायत सफाई कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे। झाडू़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें डीएम नहीं मिले। इसके बाद विकास भवन पहुंचकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप था कि लिखित सूचना देने के बाद भी डीपीआरओ भी ज्ञापन लेने से पहले ही चलेे गए। इस पर सीडीओ के निर्देश पर पहुंचे परियोजना निदेशक आरबी भास्कर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें राजस्व ग्रामों के प्राथमिक विद्यालयों में कार्य कराने, महिला सफाई कर्मियों को ठेली खींचने से मुक्त रखने, पंचायत सफाई कर्मियों को पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति देने, मासिक पे रोल व्यवस्था समाप्त करने सहित कई मांगे थीं। इस दौरान महामंत्री वली मोहम्मद, संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां, पंचायत राज सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा, हरद्वारीलाल, ओमपकार, तसलीम मियां सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed