फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   class nine student girl committed suicide due to harassment in Pilibhit

Pilibhit News: दंपती ने दी बदनाम करने की धमकी, फंदे से लटक गई कक्षा नौ की छात्रा, उपचार के दौरान मौत

Sat, 19 Apr 2025 06:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

पीलीभीत में परिचित दंपती ने छात्रा से गाली गलौज की। उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
class nine student girl committed suicide due to harassment in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया में दंपती की प्रताड़ना से तंग आकर कक्षा नौ की छात्रा गले में फंदा लगाकर लटक गई। परिजनों ने उसे उतारा। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


दियोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दियोरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अप्रैल 2025 को दोपहर करीब दो बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान परिचित मीना देवी अपने पति रामऔतार को साथ लेकर उसके घर में घुस आई और पुत्री पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करने लगी। अपने एक रिश्तेदार युवक का नाम लेकर किशोरी पर गलत आरोप लगाने लगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather: आंधी-बारिश से सैकड़ों पेड़ गिरे... बिजली गुल, फसलों को नुकसान; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनाम करने की धमकी देने का आरोप 
पुत्री ने आरोपों से इन्कार कर गाली देने से मना किया तो आरोपी दंपती ने उसके साथ मारपीट भी की। समाज में बदनाम करने की धमकी दी। पुत्री के शोर शराबा करने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि आरोपियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पुत्री ने कमरे में फंदा लगाकर लटक गई। आहट पर परिजन किबाड़ तोड़कर कमरे में घुसे, तुरंत उसे फंदे से उतारा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी क्षेत्र के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले में निष्पक्ष विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। 

दवा लेने निकला युवक गांव के बाहर फंदे से लटकता मिला
गजरौला थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। बताया जाता है कि युवक घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

घटना गजरौला क्षेत्र के पिपरिया नवदिया गांव की सीमा में स्थित श्मशान घाट के पास की है। शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे क्षेत्र के कुछ लोग श्मशान घाट के निकट पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ से लटक रहे ग्रामीण के शव पर पड़ी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पतली रस्सी से फंदा लगा था। पास में ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त घियोना गांव निवासी नरेंद्र चंद्र (35) पुत्र मिढई लाल के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 

परिजनों का कहना था कि नरेंद्र शनिवार सुबह दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। एक घंटे बाद उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विवाहित था। परिवार में पत्नी अनीता देवी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री भी है। थाना प्रभारी जगदीश मलिक ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed