फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   clash between two group

बिजली की लाइन ठीक करने पहुंचे संविदा कर्मियों से झगड़ा, मची अफरातफरी

Sun, 13 Sep 2020 08:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
clash between two group
पीलीभीत। बिजली की लाइन ठीक करने पहुंचे संविदा कर्मियों का तार बदलने को लेकर लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वह झगड़ने लगे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण दोनों पक्षों की ओर से लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर इकट्ठा लोगों को दौड़ा लिया। इसे अफरातफरी मच गई। हालांकि इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शरीफ खां चौराहा पर बिजली की लाइन जर्जर होने पर आए दिन तार टूटते रहते हैं। शुक्रवार रात भी बिजली तार टूटने से मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बिजली खराब होने की शिकायत पावर कॉरपोरेशन के इंजीनियरों को दी। इस पर छह संविदा कर्मी बिजली लाइन लाइट ठीक करने पहुंचे। लाइन के तार जोड़ने के बाद वह सप्लाई शुरू करने जा रहे थे तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने जर्जर पुराने तार बदलकर नए डालने को कहा। इस पर संविदा बिजली कर्मियों ने नए तार सुबह बदलने की बात कही।
विज्ञापन

इसी बात पर बिजली कर्मियों और उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। झगड़े के बीच कुछ लोगों ने यह मामला दो समुदायों से जोड़ दिया। दोनों पक्षों की ओर से लोग एकत्र होने शुरू हो गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए डंडा फटकारा और लोगों को दौड़ाना शुरू कर दिया। संविदा कर्मियों का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने लाइन का तार जोड़ते समय उनके साथ अभद्रता की। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि बिजली संविदा कर्मियों से झगड़े की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed