{"_id":"61cf58e635a57d13e6672f21","slug":"claim-was-of-27-places-only-two-were-found-burning-bonfire-pilibhit-news-bly4710831133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा था 27 जगहों का, अलाव जलते मिले सिर्फ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा था 27 जगहों का, अलाव जलते मिले सिर्फ दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शीतलहर का प्रकोप बढ़ते ही व्यवस्थाओं की पोल खुलने लगी है। दावे बहुत किए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और होती है। शुक्रवार शाम को जब सिटी मजिस्ट्रेट निरीक्षण करने निकले तो व्यवस्थाओं की कलई खुल गई। 27 प्वाइंट में से सिर्फ दो जगहों पर ही अलाव जलते मिले। अब ईओ को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार शुक्रवार को रैन बसेरों के हालात देखने पहुंचे। केजीएन स्थित सौ बेड के रैन बसेरा और नगर पालिका कार्यालय के आठ बेड वाले रैन बसेरा का निरीक्षण किया। वहां एक भी व्यक्ति नहीं मिला। बसेरा में साफ सफाई सैनिटाइजेशन, खाने पीने की व्यवस्था को ठीक रखने के निर्देश ईओ को दिए। इसके बाद अलाव का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर पालिका द्वारा शाम साढ़े छह बजे तक नकटादाना और हॉस्पिटल में अलाव जलवाया गया। ईओ से जानकारी ली गई तो पता चला कि बाकी 25 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। अलाव जलाने में बिलंब क्यों हुआ या अब तक जलवाया क्यों नही गया। ईओ जवाब नहीं दे पाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि प्रतिदिन अलाव प्वाइंट का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट रोजाना देनी होगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अगर कोई अलाव जलवाने में ढिलाई बरती गई तो सभी संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।