{"_id":"690cea416038455a710457d0","slug":"civic-aminities-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-147455-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति में लगाए 18 दिन, केंद्र बंद करने का भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति में लगाए 18 दिन, केंद्र बंद करने का भेजा नोटिस
Fri, 07 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जांच में धान खरीद में खामियांं, निर्देश के बाद केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की संस्तुति में एआर कोऑपरेटिव(सहायक आयुक्त सहकारिता) ने 18 दिन लगा दिए। इसमें एक केंद्र प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि और दूसरे को केंद्र बंद करने सहित दंडात्मक कार्रवाई का नोटिस भेजा गया है। इस कार्रवाई पर अमल होने में कितना समय लगेगा, इस पर संशय है।
शहर की मंडी समिति परिसर में संचालित सहकारिता विभाग की खरीद एजेंसियों पर की जा रही धान खरीद में बाहरी लोगों के काबिज होने की बात सामने आ रही है। अफसरों की जांच में भी यह बात सामने आ चुकी है। 18 अक्तूबर को सुबह एडीएम वित्त एवं राजस्व (जिला धान खरीद अधिकारी) ऋतु पूनिया ने पीसीयू के क्रय केंद्र संख्या-नौ का निरीक्षण किया। इसमें मौके पर केंद्र प्रभारी हृतिक गुप्ता की ओर से अभिलेखों को प्रमाणित न करना, स्टॉक रजिस्टर न भरना व टोकन रजिस्टर खाली रखने जैसी कमियां मिली थीं। लापरवाही पर एडीएम वित्त ने पीसीयू के जिला प्रबंधक को केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। जिला प्रबंधक ने जांच के नाम पर मामले को लटकाए रखा। सहकारिता विभाग भी चुप्पी साधे रहा।
इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट और एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दाेबारा केंद्रों का निरीक्षण किया तो कई अन्य खामियां सामने आईं। फजीहत के बाद स्पष्टीकरण के आधार पर बृहस्पतिवार को एआर कॉऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने केंद्र प्रभारी हृतिक गुप्ता पर प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है। पीसीएफ प्रथम और द्वितीय पर जिला प्रबंधक के निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर केंद्र प्रभारी सर्वेश अवस्थी को केंद्र बंद करने सहित दंडात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया है।