{"_id":"63f52864c44ab1c03d0dd0e3","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly5131494193-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गलत रिपोर्ट देने पर जांच अधिकारियों पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गलत रिपोर्ट देने पर जांच अधिकारियों पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक क्षेत्र के गांव जादोपुर नत्था में ग्राम सचिवालय के निर्माण में गलत रिपोर्ट देने के मामले में जांच के बाद कई लोगों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। एडीएम की ओर से कार्रवाई के लिए पत्रावली को तैयार कर रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
बिलसंडा ब्लॉक के गांव जादोपुर नत्था में 16.27 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत घर में मानकों की अनदेखी को लेकर सोमवार को एडीएम राम सिंह गौतम ने एसडीएम बीसलपुर और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की थी। जांच के दौरान एडीएम ने बीम को तुड़वाकर देखा तो उसमें मात्र दो सरिया ही लगी हुई थी। इसपर पूरे भवन में घपलेबाजी की आशंका को जताते हुए एडीएम ने कार्रवाई कराने की बात कही थी।
जांच के बाद पूरे भवन की डीपीआर और निगरानी पर्यवेक्षण निगरानी की की जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे डीएम को भेज दिया गया है। अब डीएम के स्तर से इसमें संलप्ति लोगों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
00
एडीओ ने भी जांच अधिकारियों को जारी किया नोटिस
एडीएम की जांच रिपोर्ट में पोल खुलने के बाद इसमें कार्रवाई तय मानी जा रही है। खुद को घिरता देखकर एडीओ सुनील जायसवाल ने सचिव, तकनीकि सहायक, प्रधान और तत्कालीन पर्यवेक्षण अधिकारी को नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
00
मौके पर जाकर जांच की गई थी। मानक के अनुसार सरिया नहीं पड़ी थी। डीपीआर समेत पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
- राम सिंह गौतम, एडीएम वित्त एवं राजस्व