{"_id":"618c1561cbc751400272dc9f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4657097118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर न्याय महापंचायत की तैयारियां जोरों पर, मैदान का कराया गया समतलीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर न्याय महापंचायत की तैयारियां जोरों पर, मैदान का कराया गया समतलीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। लखीमपुर के तिकुनिया कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गोमती गुरुद्वारा के समीप 14 नवंबर को होने वाली लखीमपुर किसान न्याय महापंचायत को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कई ट्रैक्टर लगाकर मैदान का समतलीकरण किया गया। महापंचायत को 10 एकड़ जमीन तैयार की गई है। जबकि वाहनों की पार्किंग को मैदान के दोनों ओर दो स्थानों पर 16 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया है।
महापंचायत की तैयारी तेजी से शुरू कर दी गई है। बुधवार को महापंचायत स्थल की जमीन को ट्रैक्टर से जुतवाकर समतलीकरण किया गया। भाकियू चढूनी के युवा जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह औलख ने बताया कि महापंचायत 10 एकड़ जमीन पर होगी। बुधवार को ट्रैक्टरों से जमीन को जुतवाकर समतलीकरण करा दिया गया। उन्होंने बताया कि महापंचायत स्थल के दोनों ओर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 16 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया है। वाहन पार्किंग में वीआईपी वाहन पार्किंग अलग से होगी। महापंचायत में पहुंचने वाले लोगों के वाहन पार्किंग कराने, उनको महापंचायत स्थत तक पहुंचाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख को 300 वालिंटियर बनाए गए है। वालिंटियर के गले में आईकार्ड रहेगा। जो व्यवस्थाएं देखेंगे। पीने के पानी और लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि महापंचायत में भारी भीड़ जुटे। इसके लिए जिले के अलावा अन्य जिलों में संपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।