{"_id":"61803103628f3a6573296b5f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4649019154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक करने के लिए फेसबुक और ट्विटर एकाउंट लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए फेसबुक और ट्विटर एकाउंट लांच
विज्ञापन
गांधी सभागार में पत्रकार वार्ता करते डीएम पुलकित खरे।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने सोमवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण लेकर पत्रकार वार्ता की। पीलीभीत स्वीप ट्विटर एकाउंट और पीलीभीत स्वीप फेसबुक पेज को भी लांच किया। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर जोर दिया।
गांधी सभागार में डीएम ने पत्रकार वार्ता में निर्वाचन आयोग के निर्धारित पुनरीक्षण अभियान और स्वीप के तहत पूरे माह आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। कहा कि स्वीप कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर दिव्यांग कमल शर्मा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। स्वीप कार्यक्रम तहत विभिन्न गतिविधियों के प्रचार के लिए पीलीभीत स्वीप ट्विटर एकाउंट, पीलीभीत स्वीप फेसबुक पेज का डिजीटल शुभारंभ किया है। मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड कर निर्वाचन से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक नवंबर, सात नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 27 नवंबर को विशेष अभियान के तहत बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी बूथ पर मौजूद रहकर मतदाता नामावली में नाम बढ़ाने, हटाने एवं संशोधित करने को लेकर प्रारूप भरवाएंगे। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नवयुवक, नवयुवती मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मतदाता भी जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आगे आए। जनपद में 969 मतदान केंद्र और 1632 बूथ बनाए गए है। पुरुष मतदाता 757442, महिला मतदाता 651869 ओर थर्ड जेंडर मतदाता 63 हैं। 01 जनवरी 2021 के आधार पर जिले में वर्तमान में 1409374 मतदाताओं की संख्या है। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम एफआर कुंवर बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र मौजूद रहे।
मतदान केंद्रों पर पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची
पूरनपुर मतदेय स्थलों पर सोमवार को बीएलओ ने मतदेय स्थल पहुंचकर विधान सभा की मतदाता सूची का प्रकाशन कर लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई।
विधानसभा संक्षिप्त पुनरीक्षण के चल रहे अभियान के तहत सोमवार को बूथ लेबिल अफसर (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर बूथों पर वोटरों और पदाभिहित अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा की मतदाता सूची का प्रकाशन किया। बीएलओ ने मतदाता सूची लोगों को पढ़कर सुनाई। लोगों को मतदाता सूची दिखाई। मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी।