{"_id":"6152084b8ebc3efd5c0f1fde","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4610723115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर शहर को मिलेगी राजघाट पार्क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर शहर को मिलेगी राजघाट पार्क की सौगात
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजघाट पर पार्क का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने राजघाट पार्क को विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि देवहा नदी के किनारे पार्क की सीमा पर तार फेसिंग का कार्य कराएं। ताकि कोई पशु अन्दर न आने पाए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कैंटीन एवं शौचालय का कार्य तेजी से कराते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ लाइटिंग की व्यवस्था बढ़ाने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा चार माह पूर्व राजघाट का निरीक्षण किया गया, जहां पर नगर पालिका द्वारा बडे़ बड़े कूडे़ के ढेर लगाए गए थे, शहर में प्रवेश करते ही कूडे़ का सामान आम जनमानस को करना पड़ता था, अब कूडे़ के ऊपर जिलाधिकारी के निर्देशन में पहाड़ नुमा पार्क विकसित किया जा रहा है। इससे शहर को सुंदर स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जहानाबाद मोड़ के पास बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता के लिए साइन बोर्ड व तिकुनिया तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट को तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।