फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

एफएसडीए की टीम ने दूध और नमकीन के सैंपल लिए

Fri, 24 Sep 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शहर में कन्फैक्सनरी की दुकान में नमूने लेती एफएसडीए की टीम। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम ने बृहस्पतिवार को शहर स्थिति प्रोपाइटर जिया कन्फैक्शनरी पर छापा मारा। टीम में शामिल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष बाबू और महेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। उन्होंने भंडारित नमकीन में मिलावट के शक में खुशबू ब्रांड की नमकीन का सैंपल लिया। इसके बाद मोहल्ला सराय खाम में दूधिया रंजीत सिंह के दूध का सैंपल लिया। दोनों सैंपल जांच के लिए लैब को भेजे गए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल के संचालन पर रोक लगाई
पूरनपुर। सहायक आयुक्त औषधि संजय कुमार और डीआई विवेक कुमार ने टीम के साथ नगर के स्टेशन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे की भनक लगने पर नगर के कई मेडिकल स्टोर बंद हो गए। जांच के बाद डीआई विवेक कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित पूरनपुर मेडिकल स्टोर पर जांच की गई। जांच में दवाइयों की खरीद, बिक्री के अभिलेख नहीं मिले। मेडिकल के संचालन पर रोक लगा दी गई है। मेडिकल स्वामी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed