फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

अब गांधी स्टेडियम में वॉकिंग के लिए देना होगा मासिक शुल्क

Wed, 08 Sep 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शहर का एकलौता गांधी स्टेडियम। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में अब सुबह टहलने वालों को हर माह शुल्क देना होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से रजिस्ट्रेशन शुल्क समेत 210 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बिना स्पोर्ट्स यूनीफॉर्म के खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी को कार्ड बनवाना होगा।
विज्ञापन

शहर के एकलौते गांधी स्टेडियम में शहरवासियों को टहलने के लिए मासिक शुल्क देना होगा। बिना शुल्क स्टेडियम परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम ने सख्ती के साथ निर्देश जारी करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को बिना कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी खिलाड़ी और सुबह सवेरे वॉकिंग करने वालों को मासिक शुल्क देना होगा। इसमें दस रुपये रजिस्ट्रेशन और 200 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। बिना यूनीफॉर्म और जूतों के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गांधी स्टेडियम में अनुशासन में रहकर वॉकिंग और खेलों प्रतिभाग करेंगे। स्टेडियम सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ और शाम को साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक खुलेगा। इस दौरान सभी खिलाड़ी प्रवेश कर सकते है।
विज्ञापन

बता दें कि रोजाना करीब 200 लोग वॉकिंग के लिए पहुंचते हैं। जबकि 80 खिलाड़ी रजिस्टेशन वाले हैं। करीब 50 खिलाड़ी बिना रजिस्टेशन वाले खेलने पहुंचते हैं। इससे रोजाना औसतन साढ़े तीन सौ के करीब लोग गांधी स्टेडियम में आते है। बुधवार सुबह से बिना रजिस्ट्रेशन वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बुधवार सुबह से सिर्फ रजिस्ट्रेशन वालों को प्रवेश दिया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन वालों को गेट पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में सभी के लिए मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। स्टेडियम के अंदर सभी को अनुशासन में रहना होगा। खिलाड़ियों को बिना यूनीफॉर्म के प्रवेश वर्जित होगा। सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेडियम में शुल्क का नियम पहले से है लेकिन पालन नहीं हो रहा था।
- पुलकित खरे, डीएम पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed