{"_id":"6133c9ea8ebc3e5f26328a24","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly458555369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी स्टेडियम में पूर्व हॉकी कोच ने पढ़ी नमाज, हिंदू संगठनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी स्टेडियम में पूर्व हॉकी कोच ने पढ़ी नमाज, हिंदू संगठनों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में पूर्व हॉकी कोच द्वारा नमाज अदा करने की नई परंपरा डालने पर गुस्साए शहर के हिंदूवादी संगठन, आरएसएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। सभी पूर्व कोच पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। किसी तरह अफसरों ने उन्हें समझाकर शांत कराते हुए जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मणिकांत मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांधी स्टेडियम के पूर्व हॉकी कोच खेल मैदान में धार्मिक गतिविधियों के सहारे नई परंपरा डाल रहे हैं। गलत तरीके से धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार रात में पूर्व हॉकी कोच स्टेडियम में नमाज पढ़ रहे थे। इसी बीच लोगों ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हॉकी कोच पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। तीन साल पहले एक महिला खिलाड़ी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके अलावा पूर्व में खिलाड़ियों से बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग कराने को 25 हजार रुपये की भी रिश्वत ली थी। इसकी जांच चल रही है। इधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी सुनील दत्त मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। अफसरों ने आश्वासन दिलाया कि गांधी स्टेडियम में दोबारा नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी और न कोई परंपरा डालने दी जाएगी। सीओ सिटी सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद फैसला होगा। फिलहाल पुलिस को निर्देश दिए है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज न होने दी जाए।