{"_id":"611569798ebc3ef4094609cf","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4562431165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला कारागार का बृहस्पतिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। पहले बैरक में कैदियों के सामान की तलाशी पुलिस कर्मियों द्वारा कराई गई। हालांकि किसी भी कैदी के पास कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। डीएम ने साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए।
डीएम पुलकित खरे ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। कैदियों की सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों से सभी बैरकों की खुद की मौजूदगी में सघन चेकिंग कराई। इस दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर तत्काल जानकारी दी जाय। हालांकि जांच के दौरान कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। कारागार के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि कैदियों के परिजनों द्वारा लाई जाने वाली सामग्री की संघन चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कारागार में किसी भी तरह की समस्या आने पर प्रशासन को जानकारी दें। सभी कैदियों को मानक के अनुरूप सुविधाएं देने के निर्देश दिए। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान एएसपी पवित्र मोहन, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम भी मौजूद रहे।