{"_id":"60f9be2d8ebc3e73707a526a","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly453990122","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवहा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवहा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/ बरखेड़ा। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश और ड्यूनी डाम से पानी छोड़े जाने पर देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे देवहा किनारे बसे गांवों के लोगों में बाढ़ का डर सताने लगा है। बाढ़ को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को बीसलपुर एसडीएम और तहसीदार ने देवहा नदी से सटे इलाकों का दौरान किया।
एसडीएम राकेश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराया।
पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को ड्यूनी से देवहा नदी में पानी छोड़ा गया, जिससे देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया। देवहा का जलस्तर बढ़ने से बरखेड़ा ब्लॉक के शेखापुर समेत कई गांवामें कटान का भी डर बढ़ गया है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ शेखापुर गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एसडीएम बीसलपुर राकेश गुप्ता से बात की। उनका कहना है कि अगर समय से बचाव कार्य नहीं हुए तो पूरा गांव कटान की स्थिति में पहुंच जाएगा। इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। एसडीएम और तहसीलदार ध्रुव नारायण ने इलाके में जाकर हालात देखे और बचाव कार्य शुरू कराए।
बाढ़ आने की आशंका के तहत सभी नौ बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। तहसील परिसर में बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को पल-पल की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। - राकेश गुप्ता, एसडीएम बीसलपुर