फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

Tue, 13 Jul 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर बैलगाड़ी पर सवार होकर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मौर्य को सौंपा और बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को जिले भर से कई कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकजुट हुए। यहां से बैलगाड़ी पर सवार होकर जुलूस निकाला। इस दौरान डनलप और तांगों पर रसोई गैस सिलिंडर, तेल के पीपे रखकर विरोध जताया। पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस कलक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा। यहां जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अविनाश चंद्र मार्या को सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। जिसके फलस्वरूप अन्य चीजों की दाम भी बढ़ रहे हैं। इससे हर वर्ग महंगाई से जूझ रहा है। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल पर लगाए गए टैक्स को कम करने और बढ़ी कीमतों को कम करने की मांग की गई। जुलूस में कांग्रेस एससी/एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गौतम, अनिल अरोड़ा, वेदप्रकाश, हेमंत मिश्र, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता, शिव शंकर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता, नत्थूलाल, सैय्यद अफजाल, दिनेश कटियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed