{"_id":"60e358508ebc3ec770067e13","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4521702128","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की रोपाई करने गए परिवार पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार , बालक की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की रोपाई करने गए परिवार पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार , बालक की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। धान की रोपाई करने गए माधोटांडा कस्बा निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गिर गया। हादसे में 15 वर्षीय नीसू उर्फ रोहन की मौत हो गई, जबकि बहन शिल्पी (19), भाई रोहित (21) और चचेरी बहन सजल (18) झुलस गए। घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। माधोटांडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा सोमवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। कस्बा माधोटांडा निवासी सुशीला देवी ने बताया कि बेटा नीसू, रोहित, बेटी शिल्पी परिवार की ही सजल घर से दो किमी दूर स्थित खेत पर धान की रोपाई करने मजदूरी पर गए थे। वहां खेत पर काम करते वक्त ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर चारों झुलस गए। आसपास के खेतों पर काम कर रहे मजदूरों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। चारों को इलाज के लिए सीएचसी माधोटांडा ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने नीसू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शव लेकर परिवार वाले सीएचसी के बाहर आ गए और जिंदा होने की उम्मीद में नीसू के शव को रेत के ढेर में दबा दिया। सूचना पर माधोटांडा इंस्पेक्टर रामसेवक मौके पर पहुंचे। विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, एसडीएम कलीनगर योगेश कुमार गौड़, सीओ पूरनपुर लल्ल्न सिंह भी मौके पर आए। परिवार को बातचीत कर समझाया। सीओ पूरनपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।