फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

बेपटरी बिजली सप्लाई का सुधार न होने पर हटाए गए एक्सईएन

Tue, 06 Jul 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। पिछले कई दिनों से बेपटरी बिजली व्यवस्था में सुधार न होने की शिकायत के बाद शासन स्तर से एक्शन लिया गया। एक्सईएन (पीलीभीत डिवीजन) असीम कुमार निगम का स्थानांतरण बदायूं जनपद के उझानी इलाके में कर दिया गया है। उनकी शिकायत शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और पावर कॉरपोरेशन के एमडी से की थी। विभागीय अधिकारी भी तबादले के पीछे बिजली व्यवस्था का सुधार न होने की बात दबी जुबां से स्वीकारते नजर आए। हालांकि अभी उन्हें रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शहर की बिजली सप्लाई का लंबे समय बाद भी सुधार नहीं हो सका है। जर्जर तार और ट्रांसफॉर्मरों की वजह से आए दिन अघोषित कटौती की मार लोगों को झेलनी पड़ रही थी। इस बार भी तमाम दावे अधिकारियों की ओर से किए गए, मगर गर्मी की शुरूआत में ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई। पिछले एक माह से लगातार दिन-रात घंटों बिजली गुल हो रही है। इसे लेकर लोगों में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ रोष पनप रहा था। वहीं अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में विधायकों को भी बेपटरी बिजली का सुधार न कर पाने से नाराजगी बनी हुई थी। इसी बीच पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन असीम कुमार निगम का तबादला उझानी कर दिया गया है। वह 2018 से यहां पर तैनात चल रहे थे। अब तबादले के पीछे कर्मचारी समय पूरा होने की बात कह रहे थे। मगर शहर विधायक संजय सिंह गंगवार की शिकायत भी एक वजह रही। एक दिन पहले शहर विधायक ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और पावर कॉरेपोरेशन के एमडी से बिजली की बदतर हालत की शिकायत रखी। यह भी कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उधर, व्यापारी वर्ग भी सप्लाई सुचारु न होने पर खफा चल रहे थे। इसी शिकायत के बाद तबादला कर दिया गया है। अभी उनके स्थान पर किसी अन्य एक्सईएन को नहीं भेजा गया है। इस वजह से अभी रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल का कहना है कि एक्सईएन पीलीभीत डिवीजन असीम निगम का स्थानांतरण उझानी हुआ है। उनका जनपद का कार्यकाल भी पूरा हो रहा था। कुछ सप्लाई से जुड़ी दिक्कतें चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार करने में एक्सईएन कुछ नहीं कर पा रहे थे। जनता परेशान हो रही थी। मैंने ऊर्जा मंत्री और पावर कॉरपोरेशन के एमडी से शिकायत की थी। उसी पर एक्सईएन को हटा दिया गया है। जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी। - संजय सिंह गंगवार, शहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed