फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

अस्सी फीसदी काम पूरा होने का दावा, नाले तो अब भी चोक

Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। एक बार फिर नगरपालिका के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। पहले नालों की सफाई के टेंडर करने में देरी कर दी गई। अब सफाई के नाम पर भी आंकड़ेबाजी चल रही है। कहने को तो नाला सफाई का 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। मगर अधिकांश नाले-नालियां अभी भी चोक पड़े हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद भी नगरपालिका के काम में तेजी नहीं दिखाई दे रही।
विज्ञापन

शहर में कुल 32 नाले हैं। बारिश में जलभराव की दिक्कत न आए, इसके लिए हर साल नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। मगर धरातल पर हालात नहीं बदलते। इसके पीछे एक बड़ी वजह है, काम में लापरवाही और कागजी आंकड़ेबाजी। इस बार की बात करें तो नाला सफाई का टेंडर होने में ही देरी कर दी गई। 31 मई को नाला सफाई का ठेका 18 लाख में किया गया है। 15 दिन बीतने के बाद नगरपालिका के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार 80 फीसदी काम पूरा होने की बात कह रहे हैं। मगर धरातल पर हकीकत किसी से छिपी नहीं है। पांच दिन पहले हुई बारिश ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी थी। शहर के अधिकांश गली मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ था। डीएम पुलकित खरे ने भी लापरवाही मिलने पर ईओ से जवाब तलब करते हुए विशेष अभियान शुरू कराया, जोकि 30 जून तक चलेगा। प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी भी तय कर दिए गए हैं। मगर नगरपालिका के नाला सफाई काम में तेजी नहीं दिख रही। मंगलवार को नाला सफाई की हकीकत परखी गई तो कुछ इस तरह की तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन

सीन एक: मोहल्ला नखासा
शहर के मोहल्ला नखासा के इस नाले की भी सफाई की बात कही जा रही है। मगर इसे देखकर किए गए काम की हकीकत का आकलन किया जा सकता है। नाला चोक पड़ा है। जिसकी वजह से बारिश के पानी का निकास ठीक नहीं हो पाता है। जिससे जलभराव की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन दो: लाल रोड
लाल रोड पर मोहल्ला मदीनाशाह में आमने-सामने दो बड़े नाले हैं। एक नाले की तो सफाई कर दी गई, मगर दूसरे नाले की सफाई पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। नाले पर जमा कूड़े की एक चादर सी बिछ चुकी है। ऐसे हालातों में जलभराव तो होगा ही।
सीन तीन: गांधी स्टेडियम रोड
शहर के प्रमुख गांधी स्टेडियम रोड पर भी नालों की सफाई की बात कही गई है। मगर गांधी स्टेडियम के पास नाले की चोक स्थिति को देख काम की गुणवत्ता बयां हो रही है। इस मार्ग पर भी बारिश में जलभराव की दिक्कत होती है। फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
इन इलाकों में होता है जलभराव
मोहल्ला मोहतसिम खां, शेर मोहम्मद, अग्रवाल सभा रोड, साहूकारा, बेनी चौधरी, फीलखाना, पकडिय़ा, सुनगढ़ी, नई बस्ती, रेलवे स्टेशन रोड, गांधी स्टेडियम रोड, शेर मोहम्मद, गोपाल सिंह, दूधिया मंदिर मार्ग आदि।
व्हाट्एसप पर भेजे जानकारी, होगा समाधान
जलभराव की दिक्कत को देखते हुए पिछले दिनों कई इलाकों का निरीक्षण किया था। एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसके नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। वार्ड वार दिखवाकर नाली-नालों की नियमित सफाई कराई जाएगी। अगर कहीं कोई जलभराव की दिक्कत है तो लोग 9454417526 नंबर पर फोटो और डिटेल लिखकर भेजें, तत्काल समाधान कराएंगे। - पुलकित खरे, डीएम

शहर में नालों की सफाई का काम अभी चल रहा है। यह काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है। कुछ बड़े नालों में अभी सफाई चल रही है, जो जल्द पूरी हो जाएगी। बीते दिनों जो जलभराव हुआ था वह तेज बारिश के कारण रहा। हालांकि पानी कुछ ही देर में निकल भी गया था। - सुरेंद्र प्रताप, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed