फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सिटी मजिस्ट्रेट समेत चार का वेतन काटा

Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के लिए डीएम पहुंचे तो अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अफसर से लेकर कर्मचारी सभी गैरहाजिर थे। अलमारियों की चाबी भी जेई अपने साथ लेकर गायब थे। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट समेत चार का एक दिन का वेतन काटा। गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित सिटी मजिस्ट्रेट/विनियमित क्षेत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। सबसे पहले कर्मचारियों की मौजूदगी को चेक किया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, पेशकार अमित सक्सेना, जेई बुद्धसेन, लिपिक बालकृष्ण गैरहाजिर मिले। डीएम ने अफसर-कर्मचारी दोनों के कार्यालय से नदारद होने पर खासा नाराजगी जताई। नो वर्क नो पे के आधार पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विनियमित क्षेत्र कार्यालय के अभिलेख मांगे गए। इस पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बताया कि कार्यालय कक्ष और अलमारी की चाबियां जेई के पास रहती हैं। इस पर भी डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और जेई से जवाब तलब किया है। अग्निशमन यंत्रों की वैधता तिथि समाप्त होने पर तत्काल नई रिफिल करवाने के निर्देश मौजूदा कर्मचारियों को दिए गए। परिसर के पीछे के भाग में काफी गंदगी मिली। इस पर भी डीएम ने मौजूद कर्मचारियों की फटकार लगाई। सफाई कराकर खाली जगह में फुलवारी और सुंदर पौधे रोपित करने को कहा। रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम का भी सुधार कराने को निर्देशित किया गया। डीएम ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट और उनके तीन अन्य कर्मचारी नदारद मिले थे। उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दे दिए हैं। जेई से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed