{"_id":"60296e358ebc3ee97b5297d9","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly437270816","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं घोटालों के साक्ष्य मिटाने के लिए तो नष्ट नहीं की गई थीं पत्रावलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं घोटालों के साक्ष्य मिटाने के लिए तो नष्ट नहीं की गई थीं पत्रावलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में घुसे चोर जिले भर में बीते दिनों कराए गए व्यक्तिगत शौचालयों के सत्यापन से जुड़ी 13 फाइलें नष्ट कर गए थे। इनमें से अधिकांश में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी भी निकली थी और जल्द कार्रवाई की भी चर्चाएं चल रही थी। अब घटना को इसी कार्रवाई को दबाने से जोड़कर साजिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। फिलहाल दिन भर चली पड़ताल के बाद डीपीआरओ की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पत्रावलियों की संख्या तो दी गई है। मगर उसमें यह नहीं स्प्ष्ट किया गया है कि पत्रावलियां किसकी थी। ऐसे में पहले से संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी पुलिस का भी संदेह गहरा गया है।
घटना शुक्रवार रात को हुई थी। विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने दो इनवर्टर, चार बैटरी चोरी की थी। इसके अलावा कई पत्रावलियां पानी और बैटरी के तेजाब से नष्ट कर दी थी। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। चोरों द्वारा पत्रावलियों को नष्ट करना किसी के गले नहीं उतर रहा था। कहीं न कहीं घोटालों के साक्ष्य मिटाने को साजिश के तौर पर देखा जा रहा था। जुलाई 2019 में हुई चोरी का भी हवाला लोग दे रहे थे। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव की तरफ से दी गई तहरीर पर अज्ञात पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। तहरीर में 13 पत्रावलियों के नष्ट होने की जानकारी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह पत्रावलियां व्यक्तिगत शौचालयों के सत्यापन से जुड़ी थी, जोकि वार रूम में रखी हुई थी। व्यक्तिगत शौचालयों में अपात्रों को लाभान्वित कराने के आरोप सचिव से लेकर अफसरों तक लगे थे। इस पर यह सत्यापन कराया गया था। अब इन पत्रावलियों के नष्ट होने की बात सामने आने पर स्थिति संदेहास्पद बन गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन करते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी है। सर्विलांस टीम की मदद से घटना की रात विकास भवन के आसपास चलने वाले नंबरों का डाटा भी जुटाया जा रहा है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 13 पत्रावलियों के नष्ट होने की बात कही गई है। मगर यह स्पष्ट अभी नहीं किया है कि कौन सी पत्रावलियां नष्ट हुई है। इसे लेकर विवेचना में सवाल-जवाब किए जाएंगे। अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कराई जा रही है। टीमें लगी हुई हैं।- अतर सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
चोरों द्वारा तेजाब और पानी डालकर 13 पत्रावलियां, दो रजिस्टर नष्ट किए गए हैं। यह पत्रावलियां शौचालय सत्यापन से जुड़ी थी, जोकि जिलेभर में कराया गया था। एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। - प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ